लुधियाना हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग सेवा बंद: टैक्सी यूनियन का फैसला, 450 के बदले 1200 होगा मिनिमम किराया; कैंपस में बंद रहेंगे बुकिंग ऐप – Ludhiana News

लुधियाना हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग सेवा बंद:  टैक्सी यूनियन का फैसला, 450 के बदले 1200 होगा मिनिमम किराया; कैंपस में बंद रहेंगे बुकिंग ऐप – Ludhiana News




पंजाब के लुधियाना में बने हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों को एक बड़ा झटका लगा है। एयरपोर्ट परिसर के अंदर से अब ओला या उबर जैसी ऑनलाइन ऐप वाली टैक्सी सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। यात्रियों को अब एयरपोर्ट से लुधियाना आने के लिए लोकल टैक्सी स्टैंड पर ही निर्भर रहना होगा। इस नए फैसले के लागू होने से यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। हलवारा एयरपोर्ट से लुधियाना का मिनिमम किराया फिक्स कर दिया है। ऑनलाइन बुकिंग में यात्रियों को जो गाड़ियां पहले 450 रुपए में मिली जाती थी अब वो गाड़ियां उन्हें 1200 रुपए में बुक करनी पड़ेंगी। इसी तरह पहले जो गाड़ी ऑनलाइन में 1200 रुपए में बुक हो जाती थी उसके लिए अब 3000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। सुधार टैक्सी यूनियन व लुधियाना इमरजैंसी टैक्सी सेवा के सदस्यों ने मिलकर यह फैसला किया है। यूनियन का तर्क है कि ऑनलाइन बुकिंग में ड्राइवर को एक साइड की बुकिंग मिलती है उसमें से भी कुछ पैसे कंपनी ले लेती है। ड्राइवरों का नुकसान बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को हलवारा एयरपोर्ट पर कैसे टैक्सियां मिलेंगी, जानिए… टैक्सी यूनियन ने क्या फैसला किया जानिए.. कम किराए से ड्राइवरों को हो रहा था घाटा यूनियन के प्रधान कुनाल शर्मा ने बढ़े हुए किराए को सही बताते हुए कहा कि ऑनलाइन बुकिंग में ड्राइवरों को भारी नुकसान हो रहा था। हलवारा एयरपोर्ट से लुधियाना शहर की दूरी करीब 30 किलोमीटर है। ऑनलाइन ऐप्स पर यह बुकिंग सिर्फ 450 रुपये से शुरू हो जाती थी, जिसमें से काफी पैसे कंपनी खुद रख लेती थी और ड्राइवर के हाथ कुछ नहीं आता था। इतने कम पैसों में पेट्रोल-डीजल का खर्च, गाड़ी की टूट-फूट और ड्राइवर की मजदूरी निकालना नामुमकिन था। ड्राइवरों को घाटे से बचाने के लिए ही अब यह किराया फिक्स किया गया है और आगे से इसी सिस्टम से टैक्सियां चलाई जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *