अदालती काम मुकम्मल बंद, पुरानी प्रणाली बहाल होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान – Barnala News

अदालती काम मुकम्मल बंद, पुरानी प्रणाली बहाल होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान – Barnala News




भास्कर न्यूज|बरनाला जिला बार एसोसिएशन बरनाला द्वारा चेयरमैन हरिंदरपाल सिंह राणू की अगुवाई में शुरू की गई हड़ताल आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है। अपनी हकूकी मांगों को लेकर वकील भाईचारे ने आज भी पूरी तरह से काम बंद रखा और अदालती परिसर में एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर चेयरमैन हरविंदर पाल सिंह राणू, एडवोकैट धर्मेंद्र सिंह धालीवाल, एडवोकैट जगदीप सिंह संधू, एडवोकैट चंद्र बंसल धनौला और एडवोकैट जसबीर सिंह मान ने संयुक्त रूप से कहा कि पंजाब की समूह बार एसोसिएशन्स की संयुक्त एक्शन कमेटी के आह्वान पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल पॉलिसी (एलएडीसी) के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यह हड़ताल तब तक निरंतर जारी रहेगी, जब तक मौजूदा नीति को रद्द करके पुरानी पैनल प्रणाली को दोबारा लागू नहीं किया जाता। वकील नेताओं ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों और अन्य संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़कर जेलों में बंद किया जाता है और सरकारी वकील उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए केस की पूरी पैरवी करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ, नई एलएडीसी नीति के तहत ऐसे अपराधियों को बिना किसी खर्च के मुफ्त कानूनी सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुफ्त वकील और बिना पैसे के जमानत की सुविधा मिलने के कारण ऐसे तत्वों के हौसले और बुलंद होंगे और वे बेखौफ होकर अन्य वारदातों को अंजाम देंगे। वकीलों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई), नालसा (NALSA) और पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (PLSA) से मांग की कि इस कानून को तुरंत वापस लिया जाए। इस मौके पर जॉइंट सेक्रेटरी एडवोकेट यादव शर्मा, एडवोकेट गुरतेज मान, रघविंगर सिंह सिद्धू, एडवोकेट धर्मपाल सिंह, एडवोकेट सिमरनजीत कौर पुरबा, एडवोकेट अमनदीप कौर खंगूड़ा, एडवोकेट अमनदीप शर्मा, एडवोकेट गुरप्रीतपाल सिंह, एडवोकेट हरप्रीतपाल सिंह, एडवोकेट विशाल शर्मा, एडवोकेट परमिंदर सिंह गिल, एडवोकेट मनिंदर सिंह गिल, एडवोकेट अमनदीप सिंह बाहिया, एडवोकेट विक्रमजीत सिंह धनौला, एडवोकेट गगनदीप सिंह सहजड़ा और गुरदर्शन सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य वकील उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *