पंचतरणी अमर शक्ति समिति ने अमरनाथ यात्रा को भेजे लंगर व टेंट सामग्री के 3 ट्रक – Ludhiana News
लुधियाना| श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंचतरणी अमर शक्ति समिति ने शनिवार को दाना मंडी से लंगर और टेंट सामग्री से भरे तीन ट्रक बालटाल के लिए रवाना किए। यह सामग्री एक-दो दिनों में बालटाल पहुंचेगी जहां से इसे पंचतरणी मार्ग स्थित मुख्य भंडारा स्थल पर ले जाया जाएगा। यात्रा शुरू होते ही सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा का मोर्चा संभालेंगे। समिति इस वर्ष पंचतरणी बेस कैंप में अपना 47वां विशाल भंडारा आयोजित कर रही है। श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ट्रकों में राशन सामग्री के साथ-साथ पहाड़ी मौसम से बचाव के लिए भारी मात्रा में कंबल, गद्दे, वॉटरप्रूफ टेंट, बर्तन, भट्टी, एलपीजी सिलेंडर और अन्य आवश्यक सामान भेजा गया है। वहां पहुंचते ही सेवादार यात्रियों के रुकने व खाने-पीने का पुख्ता इंतजाम संभालेंगे। दाना मंडी में आयोजित रवानगी कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र जय भोलेनाथ के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्षद अमन बग्गा और समाजसेवी दर्शन लाल बवेजा को उनके निरंतर सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने बाबा अमरनाथ यात्रा की निर्विघ्न सफलता, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विश्व कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
Source link

