उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा स्वतंत्रता दिवस: पुजारी बोले-तिथि के अनुसार मनाएंगे राष्ट्रीय पर्व; यहीं के ज्योतिषाचार्य ने निकाला था आजादी का मुहूर्त – Ujjain News


देशभर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है, लेकिन उज्जैन के प्राचीन बड़े गणेश मंदिर में इस साल आजादी का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा।

.

दरअसल, मंदिर प्रबंधन का मानना है कि सनातन संस्कृति के सभी पर्वों की तरह स्वतंत्रता दिवस भी तिथि के अनुसार ही मनाया जाना चाहिए। 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हुआ था, उस दिन श्रावण कृष्ण चतुर्दशी थी। वैदिक पंचांग में यह तिथि इस साल 11 अगस्त को पड़ रही है, इसीलिए मंदिर में इसी दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पं. अक्षत व्यास ने कहा- दीपावली, रक्षाबंधन, दशहरा और होली जैसे सभी पर्व हर साल पंचांग की तिथि के अनुसार मनाए जाते हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस को अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख से मनाना उचित नहीं है। इसी विचार के आधार पर बड़े गणेश मंदिर में सालों से स्वतंत्रता दिवस तिथि के अनुसार मनाया जा रहा है।

पुजारी बोले- ऐतिहासिक आधार पर बढ़ा रहे परंपरा

बड़े गणेश मंदिर की इस परंपरा का ऐतिहासिक आधार भी है। पं. व्यास ने कहा- 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता का शुभ मुहूर्त हमारे पूर्वज ज्योतिषाचार्य पंडित नारायण व्यास ने ही निकाला था। हम उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

तिरंगा यात्रा निकलेगी, शिखर पर फहराया जाएगा ध्वज

मंदिर में 11 अगस्त को धार्मिक और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भगवान बड़े गणेश को तिरंगा अर्पित किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज का पूजन होगा।

महाआरती के बाद ‘वंदे मातरम्’ और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के घोष के बीच मंदिर के शिखर पर तिरंगा फहराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…

5 सेकेंड में तय की आजादी की तारीख

तारीख- 4 जुलाई 1947। जगह- ब्रिटिश संसद। ब्रिटेन के PM क्लेमेंट एटली ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में खड़े हुए। उनके सामने रखा था- इंडियन इंडिपेंडेंस बिल 1947 का ड्राफ्ट। वो कानून जिसे पारित करके भारत को स्वाधीनता सौंपी जानी थी। PM एटली ने बोलना शुरू किया, ‘भारत के लोगों की इच्छा अब और नहीं टाली जा सकती।’ पढे़ं पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *