बटाला में पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO: 4 शूट किए, एक गोली दीवार पार कर पड़ोसी की गाड़ी में लगी; जवाबी फायरिंग से बचे – Batala News

बटाला में पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO:  4 शूट किए, एक गोली दीवार पार कर पड़ोसी की गाड़ी में लगी; जवाबी फायरिंग से बचे – Batala News




पंजाब के गुरदासपुर स्थित बटाला में शनिवार सुबह शिरोमणि अकाली दल नेता और पूर्व सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने लगातार 4 शूट किए। आंगन में सैर कर रहे अकाली नेता ने मुस्तैदी दिखाते हुए घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद वो अंदर से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लाए और जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियां पूर्व सरपंच के घर के किचन और ड्राइंग रूम में जा लगीं। एक गोली दीवार को पार करते हुए पड़ोस में रहने वाले इंदरबीर सिंह रंधावा की गाड़ी पर भी जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही थाना किला लाल सिंह की पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूर्व सरपंच ने बताया कि उन्हें और उनके बेटे-भतीजे को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। अकाली नेता पर फायरिंग के PHOTOS… पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा… कनाडा में बेटा, भतीजे को मिल रही थीं धमकियां पूर्व सरपंच ने बताया कि उनका सगा बेटा कनाडा एयरलाइंस में नौकरी करता है। जबकि उनके भतीजे (जो उनके भाई-भाभी की मृत्यु के बाद उन्हीं के पास बेटे की तरह रहता है) को पिछले काफी समय से फोन पर धमकियां मिल रही थीं। फोन पर कहा जाता था कि तेरे डैडी को भी नहीं छोड़ेंगे और तुझे भी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले 2 साल में उनके फार्म हाउस पर भी दो से तीन बार फायरिंग की जा चुकी है, लेकिन घर पर हमला पहली बार हुआ है। इस संबंध में वे पहले भी पूर्व एसएसपी और डीआईजी सरदार सतिंदर सिंह से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर दर्ज किया मामला एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व सरपंच जसबीर सिंह गिल के बयानों के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस के पास कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *