पठानकोट में हेरोइन सहित हिमाचल का युवक गिरफ्तार: धारकलां पुलिस ने की कार्रवाई, जांच जारी – Pathankot News
पठानकोट के थाना धारकलां की पुलिस ने हेरोइन के साथ हिमाचल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धार चौक में नाके के दौरान युवक को काबू किया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से कमर्शियल माप की हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान अभय कुमार पुत्र मोती लाल निवासी इंदौरा, हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है।
थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि धारकलां चौक में एक विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अभय को शक के आधार पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।
उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशे के कारोबार से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग मिल सके।
Source link

