बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी, बेटी लेकर टावर पर चढ़ा पति: बोला- नशामुक्ति केंद्र का मैनेजर भगा ले गया, पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही; लव मैरिज की थी – Khanna News

बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी, बेटी लेकर टावर पर चढ़ा पति:  बोला- नशामुक्ति केंद्र का मैनेजर भगा ले गया, पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही; लव मैरिज की थी – Khanna News


टावर से करीब साढ़े 3 घंटे बाद युवक नीचे उतरा। उसने कहा कि मैनेजर पत्नी को भगा कर ले गया है।

फतेहगढ़ साहिब में रविवार को पत्नी गायब होने पर पति बेटी लेकर टावर पर चढ़ा गया। उसने कहा कि पत्नी एक नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत थी, जहां उसके केंद्र के मैनेजर के साथ अवैध संबंध बन गए। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी को अब मैनेजर भगाकर ले गया है।

.

उसने कहा कि वह अपनी शिकायत लेकर कई बार पुलिस थाने गया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और यह कदम उठाने को मजबूर हुआ।

गर्मी के कारण टावर पर मौजूद मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद लोगों ने टावर तक पानी और खाने-पीने का सामान पहुंचाया, ताकि बच्ची को कोई परेशानी न हो। परिवार के समझाने पर करीब साढ़े 3 घंटे बाद व्यक्ति टावर से नीचे उतरा।

टावर पर चढ़ने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर लोगों ने खाने-पीने का सामान पहुंचाया।

व्यक्ति की मां ने ये बातें बताईं…

  • 3 जून से पत्नी अनमोलप्रीत कौर घर नहीं आई: मां सतविंदर कौर ने कहा- टावर पर चढ़ने वाला मेरा बेटा अमरपाल सिंह है। 3 जून से उसकी पत्नी अनमोलप्रीत कौर घर नहीं आई। वह खमाणो नशामुक्ति केंद्र में काम करती है। हमने मैनेजर को पूछा तो वह हमसे ही गाली-गलौज करने लगा। फिर हम पुलिस को रिपोर्ट लिखवाने गए।
  • पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की: सतविंदर कौर ने कहा- पुलिस ने हमें कहा कि रिपोर्ट 24 घंटे बाद लिखी जाएगी। दूसरे दिन हम फिर गए। पुलिस ने फिर कहा कि कल आना। इसके बाद से हम थाने के चक्कर काट रहे हैं। कभी सुबह तो कभी शाम को बुलाया जा रहा है।
  • लव मैरिज की थी, 4 साल की बेटी: सतविंदर ने बताया- बेटे ने लव मैरिज की थी। इसके कोई कागज तो नहीं हैं, लेकिन बच्चा उसी का है। वह करीब 4 साल की है। मुझे बेटे के टावर पर चढ़ने का पता नहीं था। हम सुबह से इसे ढूंढते फिर रहे थे। मैं खुद मिन्नतें कर रही हूं कि इसका कोई हल नहीं है। अब DSP ने भरोसा दिया है कि वह नीचे आ जाए। हमसे मिले, इसका हल करेंगे।
पत्नी के गुम होने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर व्यक्ति टावर पर चढ़ा था।

पत्नी के गुम होने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर व्यक्ति टावर पर चढ़ा था।

अमरपाल सिंह ने ये बातें बताईं…

मैनेजर से अवैध संबंध, उसी के साथ भागी: टावर पर चढ़े अमरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि वह 2019 से अनमोलप्रीत कौर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उसकी बेटी भी हुई है, जो चार साल की है। उसने दावा किया कि अनमोलप्रीत खमाणो स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत थी, जहां उसके केंद्र के मैनेजर के साथ अवैध संबंध बन गए। अमरपाल के अनुसार, उसकी पत्नी अब मैनेजर के साथ भाग गई है।

कई बार थाने गए, शिकायत नहीं ली गई: अमरपाल सिंह ने यह भी बताया कि उसने अपनी शिकायत लेकर कई बार पुलिस थाने का रुख किया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और यह कदम उठाने को मजबूर हुआ।

SHO बोले- महिला लेटर छोड़कर गई है

खमाणो थाने के SHO सुरेश कुमार ने कहा कि व्यक्ति उस महिला के साथ 7 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। अब महिला लेटर छोड़कर चली गई कि उसने युवक के साथ नहीं रहना है। इसके बाद महिला का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

SHO ने कहा कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जो शिकायत युवक ने दी है उसकी पड़ताल की जा रही है। आज युवक को थाने में बुलाकर समझाया गया और भरोसा दिलाया गया कि जांच की जा रही है।

॰॰॰॰॰॰॰॰

ये खबर भी पढ़ें:

बरनाला में सास टंकी पर-बहू टावर पर चढ़ी, पुलिस ने हिरासत में लिया था

बरनाला जिले के गांव भक्तपुरा मौड में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब सास-बहू का झगड़ा वाटर वर्क्स की टंकी तक पहुंच गया। घर में झगड़ा होने की शिकायत बहू संदीप कौर ने पुलिस से कर दी, जिस पर थाना शैहना की पुलिस आज दो लोगों को थाने ले गई। जिसके विरोध में ससुराल पक्ष के लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहीं दूसरी ओर बहू भी अनाज मंडी के टावर पर चढ़ गई। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *