फरीदकोट में नगर काउंसिल चुनाव कल: DC-SSP ने संभाला मोर्चा, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों का लिया जायजा – Faridkot News
फरीदकोट जिले में 26 मई को होने वाले नगर काउंसिल चुनावों की तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट राहुल कुमार चाबा और एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन ने जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के कार्य के साथ साथ बैलेट पेपर बॉक्सों के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। फरीदकोट जिले में नगर काउंसिल फरीदकोट के 25 में से 24 वार्डों कोटकपूरा के 29 में से 27 और जैतो नगर काउंसिल के 17 में से 10 वार्डों के लिए 26 मई को मतदान होना है जिसके लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ बूथों के लिए रवाना किया गया। इस प्रक्रिया का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार चाबा और एसएसपी डॉ. प्रग्या जैन ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र का भी निरीक्षण किया ताकि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा-डीसी इस मौके पर बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार चाबा ने कहा कि नगर काउंसिल चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा किसी को भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सभी पोलिंग बूथों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
Source link

