जालंधर के बिलगा में घर पर चोरों का धावा: 5 तोले सोना, 7 हजार नकदी पर किया हाथ साफ; रिश्तेदारों से मिलने गया था परिवार – Nakodar News
जालंधर के नकोदर स्थित बिलगा इलाके में चोरी की एक घटना सामने आई है। गांव कल्याणपुर में एक घर से चोरों ने सोना, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित सोहन सिंह पुत्र जोगा सिंह, निवासी कल्याणपुर, थाना बिलगा, तहसील फिल्लौर ने बताया कि वह पिछले चार-पांच दिनों से अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। जब वे आज घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। सोहन सिंह के अनुसार, चोरों ने घर से लगभग पांच तोले सोना, सात हजार रुपये नकद और कुछ अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी तुरंत बिलगा पुलिस स्टेशन को दी गई। पहले भी हो चुकी चोरी की घटनाएं स्थानीय लोगों ने बताया कि बिलगा और आसपास के गांवों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Source link

