देहरादून में बजरंग दल नेता के मर्डर के बाद बवाल: पुलिस पर पथराव; आरोपी का घर बुलडोजर से गिराने की मांग पर अड़े ग्रामीण, 4 गिरफ्तार – Dehradun News

देहरादून में बजरंग दल नेता के मर्डर के बाद बवाल:  पुलिस पर पथराव; आरोपी का घर बुलडोजर से गिराने की मांग पर अड़े ग्रामीण, 4 गिरफ्तार – Dehradun News




उत्तराखंड में देहरादून के विकासनगर स्थित सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में बजरंग दल से जुड़े विनोद कुमार की हत्या के बाद तनाव और बढ़ गया है। रविवार को गुस्साए लोगों ने आरोपियों के दो घरों में आग लगा दी, जबकि हालात शांत कराने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। इसमें एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत दो पुलिसकर्मी चोटें आई है। इसके बाद गांव में भारी पुलिस बल और PAC तैनात करनी पड़ी। प्रशासन ने मुख्य आरोपी के घर की बाउंड्रीवाल बुलडोजर से गिरा दी है, लेकिन ग्रामीण पूरे मकान को ध्वस्त करने की मांग कर रहे हैं। कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद की गई थी, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। मौके पर कई थानों की पुलिस और PAC तैनात की गई है। पुलिस ने हत्या के मामले में 12 नामजद और 30-35 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तस्वीरें देखिए- 3 पॉइंट में पूरा विवाद… 1. खेत में पानी लगाने और पैसे को लेकर हुआ विवाद- विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक विशेष समुदाय के परिवार और पीड़ित परिवार के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के पिता के अनुसार, घटना से एक दिन पहले सेटरिंग के 14 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर बातचीत हुई थी। शनिवार शाम को जब उनके बेटे ने पैसे दिए, तो वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों को भड़काया गया। इसी दौरान खेत के कुलावे (ट्यूबवेल) से पानी डालने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। 2. एक की मौत, 3 घायल- हमले में सिर पर हथौड़ा लगने से विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रविवार सुबह इलाके में तैनाव फैल गया। 3. भारी तनाव और PAC- घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) तैनात कर दी गई है। देहरादून में मर्डर के बाद बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉक से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *