अबोहर में स्कूल के बाहर छात्रों में खूनी संघर्ष: समझौते कराने आए बड़े भाई की हत्या, छोटे भाई समेत 3 गंभीर; एक दिन पहले हुई मारपीट – Abohar News




फाजिल्का में छात्रों की आपसी रंजिश में एक खूनी वारदात सामने आई है। यह खौफनाक वारदात अबोहर उपमंडल में हुई। यहां के गांव सैय्यदांवाली स्थित एक सरकारी स्कूल के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद सुलझाने और समझौता कराने पहुंचे एक छात्र के बड़े भाई पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक के छोटे भाई (छात्र) सहित दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि छात्रों में धारदार हथियार की सूचना पर पहुंची। वहां घायल अवस्था में चार लोगों को अस्तपताल भेजा गया। इसमें गंभीर रूप से घायल छात्र के बड़ेभाई को फरीदकोट रेफर किया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। जबकि बाकी तीन घायलों में जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक दिन पहले हुई थी मारपीट, दूसरे दिन हथियार बंद होकर पहुंचे आरोपी अबोहर के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन किल्लियांवाली निवासी 22 वर्षीय गगन (पुत्र जगमीत सिंह) ने बताया कि वह सैय्यदांवाली के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। बुधवार को स्कूल के बाहर उसका कुछ छात्रों के साथ विवाद हो गया था। इसी आपसी रंजिश के चलते गुरुवार को दूसरे पक्ष के विद्यार्थियों ने शहर से हथियारबंद बाहरी युवकों को बुला लिया। समझौता कराने पहुंचा था बड़ा भाई लवप्रीत, आरोपियों ने बोला हमला गगन के अनुसार, जब उसे दूसरे पक्ष द्वारा बाहर से लड़के बुलाने की भनक लगी, तो उसने अपने बड़े भाई लवप्रीत को इसकी जानकारी दी। लवप्रीत माहौल को शांत करने और दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराने की नीयत से मौके पर पहुंचा था। हालांकि, मौके पर पहले से मौजूद करीब एक दर्जन हथियारबंद युवकों ने लवप्रीत और गगन पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों भाइयों को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां लवप्रीत की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। फरीदकोट में इलाज के दौरान लवप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल वरुण (पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी अजीमगढ़, अबोहर) ने दावा किया है कि वह भी अपने दोस्त का राजीनामा करवाने ही गया था, जहां उस पर तेजधार हथियार से हमला हुआ। पुलिस ने शुरू की जांच, दर्ज होगा हत्या का मामला घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम फरीदकोट के लिए रवाना हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल गगन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसके बयानों के आधार पर हमलावरों के खिलाफ हत्या (IPC/BNS की संबंधित धाराओं) का मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *