वैकल्पिक इंतजाम भी हुए फेल रोजाना 10 हजार लोग परेशान – Ludhiana News

वैकल्पिक इंतजाम भी हुए फेल रोजाना 10 हजार लोग परेशान – Ludhiana News




भास्कर न्यूज | लुधियाना सेवा केंद्रों में अपनी मांगों को लेकर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर हैबोवाल, दुगरी और चंडीगढ़ रोड स्थित सेवा केंद्रों में कुछ कर्मचारियों को काम पर जरूर लगाया, फिर भी लोगों की परेशानी दूर नहीं हुई। कचहरी के मुख्य सेवा केंद्र में कुछ कर्मचारी लगाए हुए है। लेकिन अभी तक पूरी तरह से सेवा केंद्र का संचालन नहीं हो सका। कर्मचारियों की कुर्सियां खाली पड़ी है। लोग जानकारी लेकर वापस लौट रहे है। वहां मौजूद कर्मी का कहना है कि अभी हड़ताल चल रही है। हफ्तेभर बाद आओ। पंजाब के सेवा केंद्रों में काम करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल 29 मई से चल रही है, जो शनिवार को भी जार रही। सेवा केंद्र मुलाजिम वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब के आह्वान पर की गई इस हड़ताल के कारण शहर के कारण कई सेवा केंद्र बंद रहे। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खुले हुए केंद्रों में दुगरी, हैबोवाल, चंडीगढ़ रोड और डीसी ऑफिस खुला था। शहर में 42 सेवा केंद्र में रोजाना 10 हजार लोग सेवा का लाभ लेने आते है। एसोसिएशन के अनुसार, वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिस वजह से सभी कर्मचारियों ने मिलकर हड़ताल का फैसला लिया। उन्होंने मांग है कि कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से मात्र 10,000 के मामूली वेतन पर काम कर रहे हैं, जिससे इस महंगाई के दौर में घर चलाना नामुमकिन हो चुका है। इसके अलावा उनके कई मांगे है। डीसी ऑफिस में आधार कार्ड के लिए पहुंची मंदीप कौर ने बताया कि उसने एक सप्ताह बाद आने के लिए कहा है। इसी तरह गुरप्रीत सिंह ने बताया कि निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने रख-बाग स्थित सेवा केंद्र में आए थे। लेकिन ताला लगा होने के चलते वापस लौट गए। डीसी ऑफिस स्थित सेवा केंद्र में खाली पड़ी कुर्सियां।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *