लुधियाना की सफाई में लापरवाही पर नपेंगे जोनल कमिश्नर: कमिश्नर के आदेश, रूट प्लान बनाकर ब्रांच हेड्स के साथ निकलें अफसर, लापरवाही पर सस्पेंशन – Ludhiana News

लुधियाना की सफाई में लापरवाही पर नपेंगे जोनल कमिश्नर:  कमिश्नर के आदेश, रूट प्लान बनाकर ब्रांच हेड्स के साथ निकलें अफसर, लापरवाही पर सस्पेंशन – Ludhiana News




AAP सरकार के क्लीन पंजाब अभियान को लेकर अगले कुछ दिनों तक नगर निगम के आला अफसर सुबह 7-8 बजे तक सड़कों पर रहेंगे। अफसर सिर्फ खानापूर्ति न करें इसके लिए नगर निगम कमिश्नर डॉ नीरू कत्याल गुप्ता ने जोनल अफसरों से रूट प्लान मांग लिया है। नए फरमान के मुताबिक, जोनल कमिश्नर अब अकेले दौरे पर नहीं जाएंगे, बल्कि उन्हें ओ.एंड.एम. (सीवरेज-पानी), बी.एंड.आर. (सड़क), बिल्डिंग ब्रांच, तहबाजारी और बागवानी समेत सभी प्रमुख शाखाओं के सीनियर अफसरों व कर्मचारियों की पूरी टीम को अनिवार्य रूप से साथ लेकर चलना होगा। कमिश्नर ने दो टूक चेतावनी दी है कि फील्ड चेकिंग के दौरान यदि किसी भी स्तर पर अफसरों ने कोताही या ढिलाई बरती गई तो इसके लिए जोनल कमिश्नर जवाबदेह होंगे। कमिश्नर ने साफ कर दिया कि जो भी अफसर या कर्मचारी लापरवाही करेगा उनके खिलाफ तुरंत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई और उसे सस्पेंड किया जाएगा।
नगर निगम कमिश्नर ने दिए ये अहम आदेश, जानिए… ज्वॉइंट चेकिंग टीम में इन पांच प्रमुख ब्रांचों के अफसर रहेंगे शामिल ओ.एंड.एम. सेल: सीवरेज ओवरफ्लो, ब्लॉक, टूटे ढक्कन और पेयजल की लाइन दुरुस्त करना। बी.एंड.आर. ब्रांच: सड़कों के गड्ढे भरना, मलबे हटाना और टूटी रोड जालियां ठीक करना। बिल्डिंग ब्रांच: अवैध निर्माण और अनधिकृत इमारतों पर तुरंत मौके पर ही कानूनी कार्रवाई करना। तहबाजारी शाखा: सड़कों और बाजारों में होने वाले अवैध कब्जों व अतिक्रमण को ऑन-स्पॉट हटाना। बागवानी शाखा: पार्कों की सफाई, सूखे पेड़ों की कटाई और ग्रीन बेल्ट का रखरखाव देखना। निगम कमिश्नर करेंगी औचक निरीक्षण नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल गुप्ता ने बताया कि सुबह सात से आठ बजे के बीच में स्थानीय निकाय मंत्री, सेक्रेटरी व डायरेक्टर ऑफिस से मॉनिटरिंग होगी। उन्होंने कहा कि वो खुद भी इस दौरान अलग-अलग जोनों में तय रूट पर औचक निरीक्षण करेंगी। उन्होंने कहा कि सभी जोनल कमिश्नरों को कहा गया है कि रोजाना इसकी रिपोर्ट तैयार करके नोडल अफसर ज्वाइंट कमिश्नर विनीत कुमार को देंगे। रोजाना शाम को जोनल कमिश्नरों के साथ रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी ताकि शहर को साफ सुथरा रखा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *