तरनतारन में कांग्रेस शहरी प्रधान के घर ED की रेड: लखविंदर सिंह लकी पागल के आवास और दुकान पर छापेमारी, सुबह से चल रही जांच – tarn-taran News
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के तरनतारन में कांग्रेस के शहरी प्रधान लखविंदर सिंह लकी पागल के घर और दुकान पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई सुबह करीब 11 बजे से जारी है। ईडी की टीम इन स्थानों पर गहन जांच कर रही है। अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है और किसी को भी उनके पास जाने की अनुमति नहीं दी गई है। यह छापेमारी तरनतारन के खालसा पुर रोड स्थित लखविंदर सिंह लकी पागल के आवास और दुकान पर की जा रही है। ईडी के अधिकारी दो गाड़ियों में तरनतारन पहुंचे थे। इस कार्रवाई के बाद शहर के बड़े व्यापारियों और राजनीतिक नेताओं में हड़कंप मच गया है।
Source link

