लुधियाना में नहाने गए नौजवान की मौत: परिवार के इकलौते बेटे का 2 दिन बाद भी नहीं मिला शव,मां बोली- दोस्तों ने ही रची हत्या की साजिश – Ludhiana News

लुधियाना में नहाने गए नौजवान की मौत:  परिवार के इकलौते बेटे का 2 दिन बाद भी नहीं मिला शव,मां बोली- दोस्तों ने ही रची हत्या की साजिश – Ludhiana News




लुधियाना के सम्राट कॉलोनी में उस वक्त मातम पसर गया जब एक 25 वर्षीय युवक के डेहलों इलाके के सूए (नहर) में डूबने की खौफनाक खबर सामने आई। परसों दोपहर युवक स्विमिंग पूल में नहाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन आज दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका शव बरामद नहीं हो सका है। इस दर्दनाक घटना ने एक अपाहिज पिता का इकलौता सहारा छीन लिया है। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर उसे सुनियोजित तरीके से नहर में डुबोकर मारने का सीधा आरोप लगाया है। मृतक की मां पूनम देवी ने नम आंखों से बताया कि उनका इकलौता बेटा ही घर का खर्च चलाता था। परसों दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आया था। उसने अपनी मां से 100 रुपये मांगे,मना करने पर उसने अपने पिता से पैसे लिए। घर से निकलते वक्त उसने कहा कि वह दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल जा रहा है और एक घंटे में लौट आएगा। मां के मुताबिक नीचे गली में उसके 2-3 दोस्त खड़े थे। आज परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए मां ने लक्की नामक युवक पर सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, मेरा पति अपाहिज है हम पूरी तरह अपने बेटे पर निर्भर थे। मुझे कोई धन-दौलत नहीं चाहिए। जिसने मेरे इकलौते लाल को मारा है, मेरा घर उजाड़ा है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ गए दोस्त ने खोले राज: स्विमिंग पूल का प्लान बदलकर गए थे डेहलों सूए पर घटना से ठीक पहले मृतक के साथ मौजूद एक अन्य दोस्त ने कैमरे के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि परसों दोपहर करीब 12-1 बजे वे सभी इकट्ठा हुए थे। मृतक के पास 500 रुपये थे, जिसमें से उसने 200 रुपये अपने पिता के फोन रिचार्ज के लिए दिए थे। दोस्त ने बताया शुरुआत में सभी का स्विमिंग पूल जाने का प्लान था। लेकिन रास्ते में लक्की और उसके अन्य साथियों (कुल 7 लोग) ने अचानक इरादा बदल दिया और 12 किलोमीटर दूर डेहलों वाले सूए (नहर) पर नहाने की बात करने लगे। मुझे तैरना नहीं आता था इसलिए मैंने वहां जाने से मना कर दिया और वापस आ गया। बाकी सभी लड़के सूए पर चले गए, जहां उन्होंने पहले शराब पी और फिर नहाने उतरे। जब रात 10 बजे इस दोस्त ने लक्की को फोन किया, तो लक्की ने हड़बड़ाहट में कहा तू कहीं मत जाना मैं तुझे बाद में सब बताता हूं। अगली सुबह लक्की का फोन स्विच ऑफ हो गया। डेहलों पुलिस जांच में जुटी, शव की तलाश जारी इस पूरी घटना को लेकर परिवार ने डेहलों थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोताखोरों की मदद से नहर में शव की लगातार तलाश की जा रही है। जब तक शव बरामद नहीं हो जाता, तब तक मौत के असली कारणों की पुष्टि नहीं की जा सकती। जिन दोस्तों पर हत्या की साजिश रचने के आरोप लग रहे हैं उन्हें भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *