नहर में नहाते समय बहा 18 वर्षीय युवक: तीन दिन बाद अबोहर के वरियामखेड़ा में मिला शव, मजदूरी करता था – Abohar News

नहर में नहाते समय बहा 18 वर्षीय युवक:  तीन दिन बाद अबोहर के वरियामखेड़ा में मिला शव, मजदूरी करता था – Abohar News




श्रीमुक्तसर साहिब जिले के गांव घड़ियाना निवासी 18 वर्षीय युवक का शव आज अबोहर क्षेत्र के गांव वरियामखेड़ा की नहर से बरामद हुआ। यह युवक तीन दिन पहले नहर में नहाते समय बह गया था। पट्टी सदीक चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह पुत्र राज सिंह के रूप में हुई है। वह दो भाइयों में छोटा था और चिनाई मिस्त्री के साथ दिहाड़ी मजदूरी करता था। शनिवार को वह श्रीमुक्तसर के गांव आलमवाला में नहर किनारे काम कर रहा था। गर्मी अधिक होने के कारण लखविंदर नहर में बंधी रस्सी के सहारे नहाने लगा। परिजन कर रहे थे तलाश हालांकि, नहर का बहाव तेज होने के कारण वह उसमें बह गया। घटना के बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। आज उन्हें अबोहर के गांव वरियामखेड़ा की नहर में युवक का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन अबोहर पहुंचे और शव की पहचान की। पट्टी सदीक चौकी से सीनियर कांस्टेबल लखविंदर सिंह और अमृतपाल सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य सोनू ग्रोवर की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई कबरवाला थाने की पुलिस द्वारा की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *