नकली पुलिस बनकर लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार: झुनीर पुलिस ने मानसा सीआईए स्टाफ बताकर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा – Mansa News

नकली पुलिस बनकर लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:  झुनीर पुलिस ने मानसा सीआईए स्टाफ बताकर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा – Mansa News




मानसा की झुनीर पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो नकली पुलिसकर्मी बनकर राहगीरों को अपनी ठगी और लूट का शिकार बनाता था। ये आरोपी खुद को मानसा सीआईए (CIA) स्टाफ के कर्मचारी बताते थे और लोगों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलते थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। चेकिंग के नाम पर रोका, फिर ‘चिट्टे’ के केस में फंसाने की दी धमकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह गिरोह सरदूलगढ़ के पास स्थित मोढ़ा गांव के नजदीक एक स्विफ्ट कार में सवार होकर वारदातों को अंजाम देता था। 20 जून को आरोपियों ने रास्ते से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका और खुद को सीआईए मानसा के मुलाजिम बताया। तलाशी के दौरान जब युवक से कुछ नहीं मिला, तो आरोपियों ने उसे नशा तस्करी (चिट्टा) के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। डर के मारे युवक ने अपने मोबाइल से मां को फोन किया, जिसके बाद आरोपियों ने परिवार से 20,000 रुपये मंगवा लिए। लालच में आकर आरोपियों ने और पैसों का इंतजाम करने को कहा और युवक को झुनीर थाने पहुंचने की हिदायत दी। युवक के परिजनों को जब इनकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने तुरंत असली पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जाल बिछाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों नकली पुलिसकर्मियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड मानसा पुलिस के एसपी (एच) प्रदीप संधू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पकड़े गए आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में नशा तस्करी, लूटपाट और बैंक डकैती जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह – निवासी चैनेवाला (जिला मानसा), यादविंदर सिंह – निवासी भुटाल खुर्द (जिला संगरूर), गुरपाल सिंह – निवासी लेले कलां (जिला संगरूर), दलविंदर सिंह उर्फ जिंदा – निवासी महासिंहवाला (जिला संगरूर) पुलिस रिमांड में होंगे कई बड़े खुलासे एसपी प्रदीप संधू ने बताया कि पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी कि यह गिरोह कब से सक्रिय था, अब तक कितने लोगों को शिकार बना चुका है और वारदातों के दौरान ये पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल करते थे या नहीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *