तरनतारन के नौजवान की इंग्लैंड में हत्या: शख्स ने मारा तेजधार हथियार, 4 साल पहले गया था विदेश; 3 बहनों का इकलौता भाई – tarn-taran News

तरनतारन के नौजवान की इंग्लैंड में हत्या:  शख्स ने मारा तेजधार हथियार, 4 साल पहले गया था विदेश; 3 बहनों का इकलौता भाई – tarn-taran News




खेमकरण के नजदीकी सीमावर्ती गांव महिंदीपुर के रहने वाले एक युवक की इंग्लैंड में हत्या कर दी गई। यह घटना इंग्लैंड के साउथॉल शहर में हुई। परिवार को इसकी सूचना अन्य पंजाबी युवकों के माध्यम से मिली, जिसके बाद गांव में शोक का माहौल है। साउथॉल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक गुरभेज सिंह (26 साल) करीब चार वर्ष पहले रोजगार के लिए इंग्लैंड गया था। वह वहां अपने गांव और अन्य पंजाबी युवकों के साथ काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को साउथॉल में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 3 बहनों का इकलौता भाई था गुरभेज घटना के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। गुरभेज सिंह का शव स्थानीय अस्पताल में रखा गया है। गुरभेज सिंह अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। गांव महिंदीपुर में गमगीन माहौल है। भविष्य को सुधारने के लिए इंग्लैंड गया था वहां मौजूद एक बुजुर्ग ने बताया कि गुरभेज अपने भविष्य को सुधारने के लिए इंग्लैंड गया था। बुधवार को गुरभेज की साथियों के साथ गड़बड़ हुई। उन्होंने किरच मारकर उसकी हत्या कर दी। गुरभेज के दोस्तों ने कोशिश की उसका इलाज कराया जाए और परिवार को सदमा न लगे इसलिए किसी को जानकारी नहीं दी। गुरुवार शाम को क्लीयर किया गया उसकी मौत हो गई है। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांववासियों ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से अपील की है कि मृतक का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि परिवार अपने पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर सके। —————————- विदेश में युवक की मौत से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:- पंजाबी युवक की जर्मनी में हत्या:मंदिर के विवाद में समझौता कराने गया था, हरियाणा के 4 युवकों ने तेजधार हथियारों से काटा पंजाब के कपूरथला के युवक की जर्मनी में हत्या कर दी गई। वह मंदिर की प्रधानगी को लेकर हुए झगड़े को सुलझाने के लिए गया था। परिवार का आरोप है कि हरियाणा के रहने वाले 4 युवकों ने उसे तेजधार हथियारों से काट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *