पटियाला में कोरोना योद्धाओं का प्रदर्शन: स्थायी रोजगार की मांग, मंत्री आवास के बाहर धरना, महिला वर्कर की तबीयत बिगड़ी – Patiala News

पटियाला में कोरोना योद्धाओं का प्रदर्शन:  स्थायी रोजगार की मांग, मंत्री आवास के बाहर धरना, महिला वर्कर की तबीयत बिगड़ी – Patiala News




पटियाला में सोमवार को कोरोना योद्धाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एक महिला कोरोना वर्कर की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की थी। उनका आरोप है कि अब उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। कोरोना योद्धाओं ने स्थायी रोजगार की मांग की कोरोना योद्धाओं ने बताया कि महामारी के कठिन समय में जब लोग अपने घरों में सुरक्षित थे, तब वे मरीजों की सेवा में जुटे थे। इसके बावजूद उन्हें आज तक स्थायी रोजगार और उनके अधिकार नहीं मिले हैं। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द स्थायी रोजगार और अन्य जायज मांगों के समाधान की मांग की। स्वास्थ्य कर्मी पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को कोरोना वर्कर भी इस आंदोलन में शामिल हुए। एक महिला कोरोना वर्कर ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि कोरोना काल में उन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात ड्यूटी की, लेकिन किसी भी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली। धरनाकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी सरकार पर डाली। प्रदर्शन अभी भी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *