खन्ना में इंश्योरेंस एजेंट से लूट की कोशिश: कार में अगवा कर पीटा, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा; वारदात CCTV में कैद – Khanna News

खन्ना में इंश्योरेंस एजेंट से लूट की कोशिश:  कार में अगवा कर पीटा, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा; वारदात CCTV में कैद – Khanna News




खन्ना में एक इंश्योरेंस एजेंट को अगवा कर लूटपाट का प्रयास किया गया। बदमाशों ने युवक को कार में बिठाकर मारपीट की और उसकी चेन छीन ली। जान बचाने के लिए पीड़ित को चलती कार से छलांग लगानी पड़ी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित नितिश गोयल ने बताया कि वह एक इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करता है। उसे किसी व्यक्ति ने गाड़ी का इंश्योरेंस कराने के बहाने समराला रोड स्थित खाटू धाम के पास बुलाया था। नितिश अपनी बाइक पर वहां पहुंचा, जहां एक कार में सवार दो युवक आए और बातचीत के बहाने उसे कार की अगली सीट पर बैठा लिया। पीड़ित बोला- कुछ दूर जाते की किया हमला नितिश के अनुसार, कुछ दूरी पर ले जाते ही आरोपियों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके गले से चेन छीन ली और मारपीट शुरू कर दी। नितिश ने शोर मचाया और खुद को बचाने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान उसकी टांग कार के स्टीयरिंग पर लगी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और खिड़की खुल गई। इसी मौके का फायदा उठाकर नितिश ने चलती कार से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायल नितिश को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। नितिश की बहन और महिला वकील रितिका गोयल ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े ऐसी घटनाएं लोगों में भय का माहौल पैदा कर रही हैं। सदर थाना के एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। फुटेज में कार दिखाई दे रही है, लेकिन उसका नंबर स्पष्ट नहीं है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *