HS फुल्का बोले- मान ने मेरा नाम लेकर जान बचाई: बरगाड़ी में शराब पीकर पहुंचे थे, सिखों ने घेरा, पुराने वीडियो पर एक्शन लें जत्थेदार – Ludhiana News
श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा नेता एडवोकेट एचएस फुल्का ने सीएम भगवंत मान पर बेअदबी से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फुल्का ने एक वीडियो जारी कर इस मामले में अहम खुलासा करने का दावा भी किया है। फुल्का ने कहा कि भगवंत मान जब सांसद थे और बरगाड़ी में शहीदों के सम्मान में रखे समागम में शराब पीकर गए तो सिखों ने उन्हें घेर लिया था। तब उन्होंने मेरा नाम लेकर खुद की जान बचाई और वहां से भाग गए। बेअदबी कानून सिखों के हित में नहीं एसएच फुल्का ने भगवंत मान सरकार को बेअदबी कानून पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि यह कानून सिखों के हित में नहीं है। यही नहीं उन्होंने पंजाब सरकार पर बेअदबी केसों को लेकर नॉन-सीरियस होने का आरोप भी लगाया। एचएस फुल्का ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से अपील की है कि भगवंत मान की पुरानी वीडियो पर भी संज्ञान लें और उनके हिसाब से भी कार्रवाई करें, क्योंकि मान लगातार श्री गुरुग्रंथ साहिब व गुरबाणी की बेअदबी कर रहे हैं। एचएस फुल्का की CM भगवंत मान पर कही ये अहम बातें….
Source link

