अबोहर में सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश: चार आरोपी गिरफ्तार, 6 बाइक; गैस सिलेंडर और एलईडी बरामद – Abohar News

अबोहर में सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश:  चार आरोपी गिरफ्तार, 6 बाइक; गैस सिलेंडर और एलईडी बरामद – Abohar News




अबोहर पुलिस ने शहर में सक्रिय एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 6 बाइक, 5 गैस सिलेंडर और एक एलईडी टीवी बरामद की है। यह गिरोह पिछले दो माह से शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। सिटी वन के प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार मोहन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बहावलवासी लिंक रोड पर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने पंजपीर नगर निवासी सन्नी (पुत्र सतनाम सिंह), प्रितपाल सिंह (पुत्र गुरचरण सिंह), हरजीत उर्फ प्रीत (पुत्र जगजीत) और अनमोल (पुत्र जगसीर) को गिरफ्तार किया। ये सभी चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। थाना प्रभारी बोले- आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार युवकों के पास से 6 चोरी की बाइक, 5 गैस सिलेंडर और एक एलईडी टीवी बरामद हुई है। एलईडी टीवी कल ही मलोट रोड पुल के नीचे एक होटल से चोरी की गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। चोरी की गई बाइकें शहर के विभिन्न स्थानों से चुराई गई थीं, जबकि गैस सिलेंडर दयाल नगरी, अबोहर से चोरी किए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) और 317 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्हें कल अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। जिससे आगे की पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने चोरी हुई बाइकों के तीन मालिकों की पहचान कर ली है और उन्हें सूचित किया गया है। कोर्ट के माध्यम से उनकी बाइकें उन्हें वापस लौटाई जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *