सतगुरु कबीर के प्रकाश उत्सव को समर्पित 11 दिवसीय योग शिविर शुरू – Jalandhar News

सतगुरु कबीर के प्रकाश उत्सव को समर्पित 11 दिवसीय योग शिविर शुरू – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर श्री गुरु रविदास योग साधना केंद्र गोपाल नगर की ओर से बाबा साहिब डॉ. अम्बेडकर के गुरु सतगुरु कबीर महाराज जी के 628वें प्रकाश उत्सव को समर्पित 11 दिवसीय योग शिविर शुरू हुआ। इस अवसर पर संत डीसी गुरु एवं संतोष बंगड़ विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे और सतगुरु कबीर महाराज जी को नमन कर शिविर की शुरुआत की। संत डीसी गुरु ने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज और सतगुरु रविदास महाराज जी की विचारधारा का उद्देश्य मानवता का कल्याण है। यह विचारधारा मानवता के लिए मार्ग प्रशस्त करती है और इस पर पहरा देकर ही हमारा समाज व देश उन्नति कर सकता है। यहां अपनी मिट्टी अपने लोग संस्था के अजय कुमार और केंद्र इंचार्ज मधु बाला भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। अजय कुमार ने कहा कि देश के माहौल को ठीक करने के लिए सरकारों को कबीर महाराज जी की विचारधारा अपनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि योग शिविर के अंतिम पांच दिन इस विचारधारा पर आधारित सेमिनार होंगे। इस मौके पर योग शिक्षक संदीप नारंग, प्रिया मेहरा, निशा, ईशा सरीन, कमला मट्टू, नेहा अरोड़ा, प्रियंबदा, सहायक योग शिक्षक दविंद्र सिंह, कमल कैशियर, गुलशन गाबा, सलोनी गाबा और अन्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *