प्रताप बाजवा और पूर्व मंत्री आशू किशोरी लाल से मिले: सांसद ने एकजुटता का पढ़ाया पाठ, विधान सभा को लेकर हुई चर्चा – Ludhiana News

प्रताप बाजवा और पूर्व मंत्री आशू किशोरी लाल से मिले:  सांसद ने एकजुटता का पढ़ाया पाठ, विधान सभा को लेकर हुई चर्चा – Ludhiana News




विधान सभा चुनाव नजदीक आने के कारण अब कांग्रेस टिकट के दावेदारों ने दिल्ली हाईकमान के पास चक्कर लगाने शुरू कर दिए है। कांग्रेस में जो गुटबाजी चल रही थी उसे समाप्त करने के लिए पार्टी हाईकमान भी हर स्तर पर तमाम कोशिशें कर रही है। अब पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा से मुलाकात कर जनकल्याण, संगठन को मजबूत बनाने और पंजाब के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वहीं सासंद किशोरी लाल ने भी कांग्रेसी नेताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। कारण यह है कि पंजाब कांग्रेस लंबे समय से अलग-अलग गुटों में बंटी रही है। एक तरफ बाजवा गुट और दूसरी तरफ कई वरिष्ठ नेताओं के अपने-अपने समर्थक रहे हैं। भारत भूषण आशू को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का करीबी और लुधियाना की कांग्रेस राजनीति का प्रभावशाली चेहरा माना जाता रहा है, जबकि बाजवा पूरे राज्य में संगठनात्मक नेतृत्व की भूमिका में रहे हैं। मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठनात्मक ढांचे पर हुई चर्चा किशोरी लाल के साथ हुई बैठक में प्रताप सिंह बाजवा और विधायक अंगद सिंह भी आशू के साथ मौजूद रहे। नेताओं के बीच प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठनात्मक मजबूती और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान पंजाब के विकास के लिए भविष्य की रणनीतियों और जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि जनता के हितों की रक्षा और प्रदेश की तरक्की के लिए कांग्रेस लगातार प्रयासरत है। कांग्रेस नेताओं ने इस मुलाकात को सार्थक बताते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *