युद्धविराम से पंजाब के उद्योगों व निर्यातकों को राहत की उम्मीद: शर्मा – Jalandhar News

युद्धविराम से पंजाब के उद्योगों व निर्यातकों को राहत की उम्मीद: शर्मा – Jalandhar News



जालंधर | फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड (एफआईटी) के प्रधान सुनील शर्मा ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम तथा शांति वार्ता की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पंजाब के उद्योगों, निर्यातकों और व्यापारिक समुदाय को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मध्य-पूर्व में तनाव के कारण समुद्री मालभाड़ा, युद्ध जोखिम अधिभार, बीमा प्रीमियम और कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों से उद्योगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा था। इसका असर पंजाब के ऑटो पार्ट्स, हैंड टूल्स, साइकिल पार्ट्स, खेल सामान, कास्टिंग, इंजीनियरिंग गुड्स, स्कैफोल्डिंग एंड फॉर्मवर्क तथा टेक्सटाइल निर्यातकों पर अधिक दिखा। सुनील शर्मा ने कहा कि युद्ध विराम से अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्ग सामान्य होंगे, शिपिंग व कंटेनर लागत घटेगी और कच्चे माल तथा ऊर्जा कीमतों पर दबाव कम होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *