पठानकोट में कल होगा मतदान: शहर के 9 बूथ हाइपरसेंसिटिव, सुजानपुर के 26 सेंसिटिव, 50 वार्डों में चुनाव के लिए 141 पोलिंग बूथ बनाए गए – Pathankot News
निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रबंधों को फाइनल रूप देने में लगा है। जिले के दोनों पठानकोट नगर निगम के 50 वार्डों में इस बार 9 पोलिंग बूथ हाइपर सेंसेटिव तथा 133 बूथ सेंसेटिव कैटेगरी में रखे गए हैं। सुजानपुर के 15 वार्डों के सभी 26 पोलिंग बूथ सेंसेटिव कैटेगरी में हैं। इन बूथों पर सुरक्षा प्रबंध कड़े रखे जाएंगे।
जिले में 26 मई को पोलिंग के दिन 2 हजार पुलिसकर्मी पोलिंग ड्यूटी पर रहेंगे। दूसरी तरफ इस बार बैलेट पेपर से ही मतदान होगा। 29 मई को पठानकोट की एबी कॉलेज और सुजानपुर की एसएमडीआरएसडी कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर ही काउंटिंग होगी। आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 141 में से 9 हाइपर सेंसेटिव
बता दें, पठानकोट के 50 वार्डों में चुनाव के लिए 141 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें वार्ड नं. 39 के एसएमडीआरएसडी कॉलेज में बनाए गए बूथ नंबर 106, 107 व 108, वार्ड नं. 35 के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल मॉडल टाउन में बनाए गए तीन बूथ 95, 96, 97 और वार्ड नं. 16 के नगर निगम में बनाए पोलिंग बूथ नं. 42, वार्ड नं. 19 के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर में बनाए पोलिंग बूथ नं. 49 व 50 को हाइपर सेंसेटिव कैटेगरी में रखा गया है।
सुजानपुर से सभी 26 बूथ सेंसेटिव
सुजानपुर के सभी 26 बूथ सेंसेटिव कैटेगरी में रखे गए हैं। इलेक्शन इंचार्ज व एडीसी विकास जसवंत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पिछले चुनाव के रिव्यू और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर पोलिंग बूथों की सेंसेटीविटी तय कर दी गई है और उसके हिसाब से सुरक्षा का बंदोबस्त किया जाएगा। निकाय चुनाव के लिए जिले में तैयारियां चल रही हैं।
शहर की एबी कॉलेज और सुजानपुर की एसी कॉलेज में मतगणना
जिले में पठानकोट निगम के 50 वार्डों के लिए एबी कॉलेज और सुजानपुर के 15 वार्डों के लिए एसएमडीआरएसडी कॉलेज में दो अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। यहां से पोलिंग पार्टियों को 25 मई को पोलिंग बूथों पर रवाना किया जाएगा और मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में पोलिंग पार्टियों को मतपेटियां जमा करनी होंगी।
Source link

