जालंधर में ई-रिक्शा ड्राइवर पर हमला: मारपीट की, गाड़ी का शीशा तोड़ा, गंभीर चोटें आईं; लूट समझी वारदात निकला आपसी झगड़ा – Jalandhar News
जालंधर के किशनपुरा इलाके में हुई एक घटना शुरुआत में लूट लगी, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि मामला कुछ और ही था। आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक ई-रिक्शा ड्राइवर के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। हमले में ई-रिक्शा ड्राइवर घायल हो गया और वाहन को भी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को किशनपुरा चौक के पास एक ई-रिक्शा ड्राइवर के साथ कुछ लोगों ने अचानक मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्हें कानून या पुलिस का कोई खौफ नहीं था। उन्होंने ई-रिक्शा पर हमला करके उसका शीशा पूरी तरह तोड़ दिया। ड्राइवर को बुरी तरह पीटा राहगीरों के मुताबिक ई-रिक्शा ड्राइवर से तीन-चार हजार रुपए की लूटपाट की गई है। लोगों का कहना था कि बदमाशों ने ड्राइवर को बुरी तरह पीटा और उसके पैसे छीनकर फरार हो गए। बढ़ते हंगामे को देखकर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती पूछताछ और तफ्तीश में एक अलग ही कहानी सामने आई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला किसी लूटपाट का नहीं है, बल्कि दो पक्षों के बीच पुराना या अचानक हुआ कोई आपसी लड़ाई-झगड़ा है। पीड़ित को सिविल अस्पताल कराया गया भर्ती इस हिंसक झड़प में ई-रिक्शा ड्राइवर को काफी गंभीर चोटें आई हैं। उसकी बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हैं। पीड़ित की हालत को देखते हुए उसे तुरंत जालंधर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घायल की हुई पहचान घायल ई-रिक्शा चालक की ड्राइवर कमल कुमार के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। कमल कुमार के परिजनों और रिश्तेदारों को जैसे ही इस घटना की भनक लगी, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link

