पठानकोट में युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम का दूसरा चरण शुरू: शिकायत बॉक्स वाले ई-रिक्शा को सुजानपुर से किया गया रवाना – Pathankot News

पठानकोट में युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम का दूसरा चरण शुरू:  शिकायत बॉक्स वाले ई-रिक्शा को सुजानपुर से किया गया रवाना – Pathankot News




पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के दूसरे चरण की शुरुआत पठानकोट में हो गई है। आम आदमी पार्टी के सुजानपुर हलका इंचार्ज अमित सिंह मंटू ने शिकायत बॉक्स से लैस एक विशेष ई-रिक्शा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाना और लोगों की शिकायतों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाना है। गांवों और कस्बों में जाएगा रिक्शा
इस अवसर पर अमित सिंह मंटू ने बताया कि यह ई-रिक्शा हलका सुजानपुर के विभिन्न गांवों और कस्बों में जाकर नशे के खिलाफ जागरूकता संबंधी घोषणाएं करेगा। यह लोगों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील भी करेगा।
ई-रिक्शा पर लगाए गए शिकायत बॉक्स
उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा पर लगाए गए शिकायत बॉक्स में आम लोग नशा तस्करी, नशे के कारोबार या अन्य संबंधित गतिविधियों के बारे में अपनी शिकायतें और सुझाव डाल सकेंगे। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी गोपनीय
अमित सिंह मंटू ने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी डर या दबाव के नशे से जुड़ी जानकारी शिकायत बॉक्स में डालें। उन्होंने जोर दिया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, क्योंकि नशे के खिलाफ यह लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का हर वर्ग इसमें सक्रिय भूमिका निभाएगा।
लोग इस मुहिम में करें सहयोग
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खात्मे के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और जनता के सहयोग से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *