चंडीगढ़ में जिम से लौट रहे ट्रेनर से मारपीट: चेन-डायमंड टॉप्स छीने, पिता बोले- पहले बहन को छेड़ा था; शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं – Chandigarh News

चंडीगढ़ में जिम से लौट रहे ट्रेनर से मारपीट:  चेन-डायमंड टॉप्स छीने, पिता बोले- पहले बहन को छेड़ा था; शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं – Chandigarh News




चंडीगढ़ के सेक्टर-46 स्थित जिम से घर लौट रहे जिम ट्रेनर पर हथियारों से लैस युवकों ने हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि छह युवकों ने रास्ते में उसे रोककर बेरहमी से पीटा और उसके गले से सोने की चेन व कानों के डायमंड टॉप्स छीन लिए। घायल के पिता अश्वनी ने बताया कि पुलिस स्टेशन-34 में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि वे एसएसपी ऑफिस भी गए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी युवक खुलेआम घूम रहे हैं। जिम से लौट रहा था घर पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 8 जून की रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच विवेक जो सेक्टर 46 में जिम ट्रेनर है जिम से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले उसे घेरा और फिर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास डंडे और तलवारें थीं। हमलावरों ने विवेक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार वार किए। घटना के दौरान एक युवक कथित तौर पर पूरी वारदात का वीडियो भी बना रहा था। पीड़ित पक्ष ने राहुल उर्फ गोरा, किरत, खुश और अरमान समेत छह लोगों पर हमले का आरोप लगाया है, जिनमें दो अज्ञात बताए गए हैं। अब पढ़ें पिता ने बताई जो अहम 3 बातें:- मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस स्टेशन 34 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शादी लाल ने बताया कि उनके पास मारपीट संबंधी शिकायत आई है। इसकी जांच की जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *