मोगा से नाबालिग को भगाने वाला युवक राजस्थान में अरेस्ट: शादी का दिया झांसा, पुलिस ने लड़की परिजनों को सौंपी; 3 दिन के रिमांड पर आरोपी – Moga News

मोगा से नाबालिग को भगाने वाला युवक राजस्थान में अरेस्ट:  शादी का दिया झांसा, पुलिस ने लड़की परिजनों को सौंपी; 3 दिन के रिमांड पर आरोपी – Moga News




मोगा जिले की समालसर पुलिस ने एक नाबालिग 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया है। यह मामला नाबालिग के पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई थी और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि एक युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है। राजस्थान के सूरतगढ़ में छिपा था आरोपी थानेदार मनजीत सिंह इस मामले की जांच कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक नाबालिग के साथ सूरतगढ़, राजस्थान में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सूरतगढ़ में दबिश दी और युवक व नाबालिग दोनों को पकड़ लिया। लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि आरोपी युवक को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *