मानसा में युवक की बेरहमी से पिटाई: दोनों बांहें टूटीं, पीड़ित परिवार की गिरफ्तारी और SC/ST एक्ट कार्रवाई की मांग – Mansa News

मानसा में युवक की बेरहमी से पिटाई:  दोनों बांहें टूटीं, पीड़ित परिवार की गिरफ्तारी और SC/ST एक्ट कार्रवाई की मांग – Mansa News




मानसा जिले के गांव बुर्ज ढिल्लवां में एक दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक की दोनों बांहें टूट गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि पीड़ित परिवार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। यह घटना बीते दिनों की है, जब युवक बूटा सिंह भट्ठे से मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा। इस मारपीट में बूटा सिंह की दोनों बांहें टूट गईं। सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़ित बूटा सिंह और उसके पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि यह घटना 31 मई को हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर लिए हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग इस मामले में दलित संगठनों ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समर्थन दिया है। मजदूर संगठन के नेता भगवंत सिंह समाओ ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रभावशाली हैं और किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं। समाओ ने मानसा पुलिस से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो मजदूर संगठन आने वाले दिनों में धरना-प्रदर्शन करेगा। वहीं, मानसा पुलिस के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि बूटा सिंह के साथ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *