पंजाबी एक्ट्रेस गुरप्रीत भंगू के पति का निधन: चमकौर साहिब में खुले नाले में गिरे, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप; PGI को दान की देह – Ropar (Rupnagar) News
वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद स्वर्ण सिंह भंगू का वीरवार को श्री चमकौर साहिब में निधन हो गया। वह पंजाबी फिल्मों की वरिष्ठ अभिनेत्री गुरप्रीत कौर भंगू के पति थे। आरोप है कि प्रशासन और नगर पंचायत की लापरवाही के कारण वे हादसे का शिकार हुए। उन्होंने अपनी पार्थिव देह पीजीआई चंडीगढ़ को दान करने का निर्णय लिया था। आरोप है कि रात के अंधेरे में भंगू साइकिल के साथ एक खुले नाले में जा गिरे। वे पूरी रात वहीं पड़े रहे। सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। इस घटना के बाद श्री चमकौर साहिब सहित पूरे पंजाब और विदेशों में रहने वाले पंजाबियों में शोक की लहर दौड़ गई है। दबे-कुचले और पीड़ित लोगों की आवाज बने पंजाबी फिल्म और संगीत जगत से जुड़ी हस्तियां अभिनेत्री गुरप्रीत कौर भंगू से दुख साझा करने पहुंच रही हैं। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। स्वर्ण सिंह भंगू पत्रकारिता के माध्यम से दबे-कुचले और पीड़ित लोगों की आवाज बने। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई भंगू ने अनगिनत जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की, जिसके कारण उनके कई छात्र आज ऊंचे पदों पर हैं और उनके निधन से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने नाटकों और सामाजिक सेमिनारों के जरिए लोगों को कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाई। पीजीआई चंडीगढ़ को सौंपी जाएगी देह स्वर्ण सिंह भंगू ने अपने जीवनकाल में ही अपनी देह पीजीआई चंडीगढ़ को दान करने का निर्णय लिया था। इसी के तहत, 6 जून को अंतिम दर्शनों के बाद उनकी पार्थिव देह पीजीआई चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
Source link

