लुधियाना में मक्के के खेत से मिला सड़ा-गला शव: चेहरे पर चल रहे थे कीड़े,जांच में जुटी पुलिस – Ludhiana News

लुधियाना में मक्के के खेत से मिला सड़ा-गला शव:  चेहरे पर चल रहे थे कीड़े,जांच में जुटी पुलिस – Ludhiana News




लुधियाना के सनेहवाल इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुराने बाईपास के पास स्थित लड़कों के सरकारी हाई स्कूल के नजदीक एक मक्के के खेत से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। यह शव पूरी तरह से गल-सड़ चुका है और इसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खेत के मालिक ने दी पुलिस को सूचना इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब मक्के के खेत के मालिक (जिसका नाम विक्की बताया जा रहा है) ने अपने खेत में एक लावारिस शव पड़ा हुआ देखा। खेत मालिक ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को फोन के जरिए दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लिया। शव की स्थिति: 5 से 7 दिन पुराना और सड़ा-गला मामले की जानकारी देते हुए ASI गुरमीत सिंह ने बताया कि मक्के के खेत से बरामद हुआ यह शव किसी पुरुष (जेंट्स) का है। शव की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह करीब 5 से 7 दिन पुराना है। अत्यधिक दिन बीत जाने के कारण शव पूरी तरह से गल-सड़ चुका है और उसमें कीड़े चल रहे हैं। चेहरे और शरीर के विकृत हो जाने के कारण फिलहाल मृतक की पहचान कर पाना पूरी तरह से असंभव बना हुआ है। शिनाख्त के लिए 72 घंटे का समय और पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल के शवगृहमें 72 घंटों के लिए रखवा दिया है, ताकि इस दौरान कानूनी तौर पर उसकी शिनाख्त (पहचान) की जा सके। पुलिस अधिकारी के अनुसार शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि इस सुनसान और खेतों वाले इलाके में अक्सर नशा करने वाले लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में अंदेशा है कि शायद अत्यधिक मात्रा में नशा करने के कारण इस व्यक्ति की मौत हुई होगी और वह खेत में ही गिर गया होगा। बहरहाल मौत के सही कारणों का पता विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *