नहर पुल के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक: बठिंडा में शरीर के अंग ट्रैक पर बिखरे, 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा शव – Bathinda News




बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर नहर के पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना की सूचना सहारा जन सेवा के मुख्यालय को मिली, जिसके बाद लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के नाइट इंचार्ज संदीप गोयल मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। थाना जीआरपी की पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद थी और मामले की जांच कर रही थी। मृतक युवक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। युवक ने लोअर और टी-शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस कार्रवाई के बाद, सहारा टीम के संदीप गोयल ने शव को चादर में लपेटकर सम्मानपूर्वक अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस बोली- अभी नहीं हुई पहचान सहारा अध्यक्ष गौतम गोयल ने बताया कि शव को सुरक्षित रखा गया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।थाना जीआरपी के हेड कांस्टेबल जसदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने भी मौके का मुआयना किया। मृतक के शरीर के अंग अलग-अलग स्थानों पर बिखरे हुए थे। संस्था ने उन्हें घटना की सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 साल लग रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा आसपास के जिलों में मृतक के इश्तहार जारी किए जा रहे हैं। शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। यदि इस अवधि में पहचान नहीं होती है, तो पुलिस कार्रवाई के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *