लुधियाना में फैक्ट्री कारोबारी की कार को बम तरह उड़ाया: आधी रात को i20 में आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,CCTV में कैद हुई वारदात – Ludhiana News

लुधियाना में फैक्ट्री कारोबारी की कार को बम तरह उड़ाया:  आधी रात को i20 में आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,CCTV में कैद हुई वारदात – Ludhiana News




लुधियाना से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के पॉश इलाके हैबोवाल कलां में एक फैक्ट्री कारोबारी की घर के बाहर खड़ी कार पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने रात के अंधेरे में ऐसा आत्मघाती हमला किया कि गाड़ी बम की तरह उड़ गई। इस पूरी वारदात का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है,जिसे देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं। i20 कार में आए थे 3 नकाबपोश हमलावर, वारदात का तरीका देख पुलिस भी हैरान पीड़ित मोहम्मद शाकिर निवासी मोहल्ला गगनप्रीत विहार हैबोवाल कलां लुधियाना द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह वारदात 30 मई की दरमियानी रात को अंजाम दी गई। घर के बाहर खड़ी थी गाड़ी: पीड़ित मोहम्मद शाकिर ने रोज की तरह अपनी काले रंग की महिंद्रा KUV 100 कार को अपने घर के ठीक सामने एक खाली प्लॉट में लॉक करके खड़ा किया हुआ था। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि आधी रात को उनकी गाड़ी को निशाना बनाया जाएगा। CCTV में कैद हुई घटना : घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि आधी रात के सन्नाटे में एक संदिग्ध i20 कार वहाँ आकर रुकती है। उस कार में कुल 3 नकाबपोश लोग सवार थे,जो पहले रेकी करते हैं। ज्वलनशील पदार्थ फेंककर लगाई आग, धमाके के साथ उड़ी कार: i20 कार से एक शातिर युवक नीचे उतरता है। उसके हाथ में एक बोतल थी। वह कारोबारी की गाड़ी के पास जाता है और उस पर कोई बेहद खतरनाक और अति-ज्वलनशील केमिकल (पदार्थ) फेंकता है। केमिकल फेंकते ही देखते ही देखते कार में एक जोरदार धमाका हुआ और वह धू-धू कर जल उठी। कुछ ही मिनटों में लाखों की कार जलकर पूरी तरह से राख के ढेर में तब्दील हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत अपनी i20 कार में बैठकर मौके से रफूचक्कर हो गए। साले के बिजनेस पार्टनर पर गहराया शक, मिली थी भारी नुकसान की धमकी! इस मामले में पीड़ित फैक्ट्री कारोबारी मोहम्मद शाकिर ने पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं। शाकिर ने बताया कि सीधे तौर पर उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है, लेकिन इस हमले के पीछे एक बड़ा पारिवारिक और व्यापारिक विवाद छुपा हो सकता है। मोहम्मद शाकिर के मुताबिक: मेरे साले का उसके बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ समय से गंभीर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने के बाद मेरा साला लुधियाना आ गया और मेरे साथ मिलकर काम करने लगा। साले के लुधियाना आने से उसका पार्टनर बुरी तरह बौखला गया था। वह लगातार हमें फोन पर और अन्य तरीकों से धमका रहा था कि इसे अपने साथ मत रखो,वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो और तुम्हारा भारी नुकसान होगा। हमें पूरा शक है कि उसी पार्टनर ने भाड़े के गुंडे भेजकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया है। इन धाराओं के तहत केस दर्ज: हैबोवाल पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बेहद गंभीर और गैर-जमानती धारा U/S 326(A) BNS (तेजाब या ज्वलनशील पदार्थ से गंभीर चोट या नुकसान पहुंचाना) के तहत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।फुटेज के आधार पर हमलावरों की i20 कार के नंबर को ट्रेस करने और आरोपियों के रूट को खंगालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। पीड़ित द्वारा जताए गए शक (साले के पार्टनर वाले एंगल) पर भी पुलिस की एक स्पेशल टीम काम कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *