खन्ना में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर हंगामा: कई परिवारों के नाम गायब, बूथ पर लोगों का धरना; पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली भी पहुंचे – Khanna News
खन्ना नगर काउंसिल चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 5 में मतदाता सूची से नाम कटने पर भारी हंगामा हो गया। मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे लोगों ने नाम सूची में न मिलने पर रोष जताते हुए बूथ के बाहर धरना शुरू कर दिया। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में मौके पर पहुंचे और धरने में शामिल हो गए। वोट किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि चुनाव से पहले उनके घरों में वोटर पर्चियां भेजी गई थीं, जिनमें स्पष्ट रूप से उनका मतदान वार्ड नंबर 5 में दर्शाया गया था। हालांकि मतदान केंद्र पर पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं या उनकी वोट किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दी गई है। आरोप- वार्ड में 200 से अधिक वोट काटी प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वार्ड में 200 से अधिक वोट काट दी गई हैं, जिससे कई परिवार अपने मताधिकार से वंचित रह गए हैं। लोगों ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए मामले की तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Source link

