जालंधर में एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में हंगामा: समय से पहले गेट बंद होने पर परीक्षा देने आए लोगों का विरोध, मौके पर पुलिस पहुंची – Jalandhar News
जालंधर में एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के दौरान ट्रिनिटी कॉलेज में हंगामा हो गया। कुछ उम्मीदवारों को कथित तौर पर देर से पहुंचने का हवाला देकर परीक्षा केंद्र के गेट पर रोक दिया गया। इसके बाद परीक्षा देने आए लोगों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की और आरोप लगाया कि गेट निर्धारित समय से पहले बंद कर दिया गया था।
गार्ड्स ने अंदर जाने से रोका कपूरथला से परीक्षा देने आए जसदीप सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी सुबह करीब 9:30 बजे ट्रिनिटी कॉलेज सेंटर पहुंचे थे। उनके अनुसार, गार्ड्स ने उन्हें बताया कि अंतिम प्रवेश का समय 11 बजे से 5 मिनट पहले है। जसदीप ने दावा किया कि उन्हें लगा कि अंतिम प्रवेश 11:30 बजे तक है। जब वे 10:25 बजे दोबारा सेंटर पहुंचे, तो गार्ड्स ने उन्हें यह कहते हुए अंदर जाने से रोक दिया कि समय समाप्त हो चुका है।
जसदीप सिंह ने आरोप लगाया कि दूर-दराज से आने वाले कई उम्मीदवारों के लिए समय से पहले प्रवेश बंद करना गलत है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अव्यवस्था से छात्रों को परेशानी होती है।
गेट समय से पहले बंद किया गया कपूरथला के ही एक अन्य उम्मीदवार परम ने भी परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि परीक्षा का निर्धारित समय 11:30 बजे था, लेकिन गेट को इस समय से पहले ही बंद कर दिया गया। परम के अनुसार, लगभग 36 छात्र गेट के बाहर खड़े रह गए।
स्कूल स्टाफ ने नहीं सूनी बात उम्मीदवारों ने स्कूल स्टाफ से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। छात्रों ने चिंता व्यक्त की कि इस घटना के कारण उनका पूरा साल बर्बाद हो सकता है।
Source link

