हिमाचल में महिला सहित 3 तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने 25.65 ग्राम हेरोइन की बरामद; आरोपी पंजाब के रहने वाले – Dharamshala News

हिमाचल में महिला सहित 3 तस्कर गिरफ्तार:  पुलिस ने 25.65 ग्राम हेरोइन की बरामद; आरोपी पंजाब के रहने वाले – Dharamshala News




कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस के सीआईए विंग ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कंडवाल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को 25.65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार देर रात सीआईए विंग नूरपुर की टीम कंडवाल क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चक्की पुल के पास ज्योति होटल के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन लोगों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 25.65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को जब्त कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरजिन्दर कुमार (42) पुत्र हरबंस लाल, निवासी परजा कटरा, अमृतसर; अजय कुमार आनंद (28) पुत्र कृष्ण लाल, निवासी थथियारा वाला, अमृतसर ग्रामीण; और अरविन्दर कौर (21) पुत्री सुखविन्दर सिंह, निवासी बलटोहा जोध सिंह वाला, जिला तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना नूरपुर में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 152/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह खेप कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस पूरे ड्रग नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *