लुधियाना में गर्लफ्रेंड ने युवक को मारा चाकू: PG में गया था मिलने, 3 महीने पहले हुई दोस्ती, चीखने की आवाज से दोस्त बचाने पहुंचे – Ludhiana News

लुधियाना में गर्लफ्रेंड ने युवक को मारा चाकू:  PG में गया था मिलने, 3 महीने पहले हुई दोस्ती, चीखने की आवाज से दोस्त बचाने पहुंचे – Ludhiana News




लुधियाना में एक PG में गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया। युवक की चीखने की आवाजें सुनकर PG के बाहर खड़े उसके दोस्त उसे बचाने गए तो उन्होंने देखा कि युवक खून से लथपथ सीढ़ियों में गिरा हुआ था। उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचित किया। थाना साहनेवाल की पुलिस ने इस केस में आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने युवक पर चाकू से हमला क्योंकि किया। युवक पिछले 3 दिन से अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। उसकी कमर के नजदीक चाकू लगा है। थाना साहनेवाल पुलिस ने एक युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। 12 जून की रात युवक गया था गर्लफ्रेंड से मिलने पुलिस की शिकायत देते हुए गांव हीरां निवासी 30 वर्षीय लवप्रीत सिंह ने बताया कि 12 जून की रात करीब 11:30 बजे उसका दोस्त मनप्रीत सिंह अपनी एक महिला मित्र से मिलने के लिए एक पीजी में गया था। उस समय वह और उनका साथी सुखवीर सिंह पीजी के बाहर खड़े थे। लवप्रीत के मुताबिक, कुछ देर बाद उन्हें अंदर से मनप्रीत सिंह की चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वे पीजी के अंदर पहुंचे तो पहली मंजिल पर सीढ़ियों के पास मनप्रीत सिंह लहूलुहान हालत में गिरा पड़ा था। वहीं उसके पास खड़ी युवती खुशी मौजूद थी। जान से मारने की नीयत से किया गर्लफ्रेंड ने हमला शिकायतकर्ता ने बताया कि सुखवीर सिंह ने उन्हें कहा कि खुशी ने मनप्रीत सिंह को जान से मारने की नीयत से चाकू मारा है। घायल मनप्रीत सिंह को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, मनप्रीत के भाई गोपी ने कहा कि अभी तक मनप्रीत बातचीत करने की हालत में नहीं है। वह युवती से कैसे मिला और कब से जानता है यह उन्हें भी नहीं पता। उन दोनों की किस बात को लेकर लड़ाई हुई है यह अभी पता नहीं चला। मनप्रीत के होश में आने के बाद लड़ाई का असल कारण पता चलेगा कि कमरे में दोनों में किस बात को लेकर बहस हुई है। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार किया हुआ है वह लगातार अपने बयान बदल रही है। मामले की जांच कर रही थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपी खुशी निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *