डिफेंस बांध के विरोध में किसानों का पक्का मोर्चा: फाजिल्का के नूरशाह पहुंचे विधायक सवना बोले- सुरक्षा के साथ किसानों के हित भी रहेंगे सुरक्षित – Fazilka News

डिफेंस बांध के विरोध में किसानों का पक्का मोर्चा:  फाजिल्का के नूरशाह पहुंचे विधायक सवना बोले- सुरक्षा के साथ किसानों के हित भी रहेंगे सुरक्षित – Fazilka News




फाजिल्का के सरहदी क्षेत्र के गांवों की कृषि भूमि पर प्रस्तावित डिफेंस बांध निर्माण के खिलाफ किसानों ने गांव नूरशाह स्थित गुरुद्वारा चढ़दीकला में पक्का मोर्चा शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि बांध और इसके साथ बनने वाली ड्रेन से उनकी जमीनों को नुकसान पहुंचेगा तथा इलाके में जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आंदोलन के बीच हल्का विधायक नरेंद्रपाल सवना मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र के किसान उनके परिवार का हिस्सा हैं और उनकी चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। MLA बोले- देश की सुरक्षा सर्वोपरि है विधायक ने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और लोग भी सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के साथ हैं, लेकिन विकास और सुरक्षा योजनाओं के कारण स्थानीय लोगों को नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन के साथ बैठक कर ऐसा समाधान निकाला जाएगा। जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी डिफेंस बांध का निर्माण भी हो सके और किसानों की जमीन व आजीविका पर भी प्रतिकूल असर न पड़े। किसानों ने फिलहाल अपना विरोध जारी रखने का फैसला किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *