श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियां: अमृतसर में 11 जून को सजेगा विशाल कीर्तन समागम, ब्लड डोनेशन कैंप भी लगेगा – Amritsar News

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियां:  अमृतसर में 11 जून को सजेगा विशाल कीर्तन समागम, ब्लड डोनेशन कैंप भी लगेगा – Amritsar News




अमृतसर जिले में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) परमजीत कौर ने बताया कि 11 जून 2026 को दशहरा ग्राउंड, रणजीत एवेन्यू, अमृतसर में श्री गुरु रविदास महाराज जी को समर्पित एक विशेष कीर्तन समागम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध कीर्तन जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेंगे। प्रकाश पर्व पर लगेगा रक्तदान शिविर इसके साथ ही प्रकाश पर्व को समर्पित एक विशेष रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की है। ड्रोन और डॉक्यूमेंट्री शो से मिलेगा संदेश प्रकाश पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ड्रोन शो और गांव स्तर पर डॉक्यूमेंट्री शो भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और सामाजिक समानता के संदेश से परिचित कराना है। 6.50 से लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित वहीं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिले में 6 लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। प्रशासन का मानना है कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *