लुधियाना में सरकारी विभागों ने किया ग्रीन बेल्ट पर कब्जा: NGT का बड़ा एक्शन; जांच के लिए बनाई हाई-लेवल कमेटी, 3 महीने में मांगी रिपोर्ट – Ludhiana News

लुधियाना में सरकारी विभागों ने किया ग्रीन बेल्ट पर कब्जा:  NGT का बड़ा एक्शन; जांच के लिए बनाई हाई-लेवल कमेटी, 3 महीने में मांगी रिपोर्ट – Ludhiana News




लुधियाना में पार्कों और ग्रीनबेल्ट पर सरकार डिपार्टमेंट्स ने ही कब्जा करके अवैध निर्माण कर दिए। पब्लिक एक्शन कमेटी की याचिका पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। एनजीटी ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ कागजी दावों या नक्शों पर भरोसा नहीं किया जाएगा, बल्कि जमीनी हकीकत की जांच की जाएगी। ट्रिब्यूनल ने आदेश दिया है कि शिकायत में शामिल सभी इलाकों की ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ यानी मौके पर जाकर जमीनी जांच करना बेहद जरूरी है ।NGT ने शहर के पार्कों और ग्रीनबेल्ट्स पर सरकारी और अर्ध-सरकारी एजेंसियों के कब्जों का फिजिकल वेरिफिकेशन करने के लिए हाईलेवल कमेटी गठित कर दी। कमेटी में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय चंडीगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) के मेंबर सेक्रेटरी को शामिल किया गया है, जबकि लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर को इसका ‘नोडल अफसर’ बनाया गया है। PAC ने नगर निगम, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट व ग्लाडा के खिलाफ याचिका में क्या कहा, जानिए… NGT के आदेश में कही गई ये अहम बातें, जानिएं.. पीएसी मैंबर्स ने जताई एनजीटी के फैसले पर संतुष्टि पब्लिक एक्शन कमेटी के सदस्य कपिल अरोड़ा ने बताया कि एनजीटी के इस “फिजिकल वेरिफिकेशन” वाले कड़े आदेश से अवैध कब्जों पर कार्रवाई का रास्ता खुल गया है। उन्होंने कहा कि इससे पीएसी मैंबर्स भी खुश हैं। उन्होंने कहा कि एनजीटी के इस आदेश के बाद से नगर निगम लुधियाना (MCL), ग्लाडा और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। अब क्योंकि जांच सीधे दिल्ली और चंडीगढ़ के बड़े स्वतंत्र अफसरों की निगरानी में हो रही है, इसलिए किसी भी स्तर पर स्थानीय स्तर पर हेर-फेर की गुंजाइश खत्म हो चुकी है। जिला मजिस्ट्रेट की देखरेख में होने वाली यह जमीनी जांच लुधियाना की खोती हरियाली को बचाने में एक मील का पत्थर साबित होगी।
एनजीटी के आदेश में दर्ज अवैध कब्जों और निर्माणों की पूरी लिस्ट भाग 1: वर्ष 2022 के बाद किए गए नए निर्माण और कब्जे लाइब्रेरी बिल्डिंग: विश्वकर्मा प्रताप नगर, इंडस्ट्रियल एरिया लुधियाना में नगर निगम (MCL) द्वारा 2023-24 में बनाई गई। पीडब्ल्यूडी बिल्डिंग निर्माण: बुड्ढा दरिया के पास, ओल्ड जी.टी. रोड के साथ ग्रीनबेल्ट में नगर निगम द्वारा 2025-26 में शुरू किया गया काम। कमर्शियल वेजिटेबल मार्केट (वेंडिंग जोन): ओल्ड जी.टी. रोड के साथ ग्रीनबेल्ट में नगर निगम द्वारा 2025-26 में शुरू किया गया निर्माण (जो अभी भी जारी है)। स्वास्थ्य केंद्र और बीएंडआर स्टोर: ओल्ड जी.टी. रोड के साथ ग्रीनबेल्ट में नगर निगम द्वारा 2022-23 में निर्मित। क्रिकेट ग्राउंड और लोहे का ढांचा: क्रिकेट के लिए ओल्ड जी.टी. रोड के साथ ग्रीनबेल्ट में नगर निगम द्वारा कृत्रिम प्लास्टिक घास के साथ बनाया गया एमएस स्ट्रक्चर सिटी एन्क्लेव बिल्डिंग: बाड़ेवाल रोड, लुधियाना में पार्क के अंदर नगर निगम द्वारा 2025-26 में बनाई गई इमारत। डॉग कैफे बिल्डिंग: भाई रणधीर सिंह (BRS) नगर में ग्रीनबेल्ट क्षेत्र के भीतर नगर निगम द्वारा 2023-24 में निर्मित। पक्के कमरे: मुख्य घुमार मंडी रोड पर स्थित पब्लिक पार्क में नगर निगम द्वारा 2022-23 में बनाए गए कमरे। वेरका बूथ (ग्लाडा): सेक्टर 32, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना के कमर्शियल मार्केट के पार्क में ग्लाडा द्वारा 2023-24 में निर्मित। इमारत का हिस्सा: ओल्ड मॉडल टाउन एक्सटेंशन के ग्रीनबेल्ट में नगर निगम और लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा बनाई गई इमारत। वेरका बूथ (डेंटल कॉलेज): बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज के पास पार्क की पार्किंग में बनाया गया बूथ। हरित क्षेत्रों और पार्कों में मौजूद अन्य पुराने अतिक्रमण कमर्शियल वेरका बूथ: ओल्ड जी.टी. रोड के पास भगवान वाल्मीकि पार्क में नगर निगम द्वारा निर्मित। कमर्शियल वेरका बूथ: कॉन्वेंट स्कूल के सामने सराभा नगर के पार्क में नगर निगम द्वारा निर्मित। कमर्शियल वेरका बूथ: गुरुदेव नगर में पार्क की भूमि पर नगर निगम द्वारा निर्मित। कमर्शियल वेरका बूथ: अर्बन एस्टेट दुगरी फेज-2 में ग्रीनलैंड स्कूल के सामने पार्क की भूमि पर ग्लाडा द्वारा निर्मित। दफ्तर और सरकारी आवास: शहीदी पार्क, किदवई नगर के लगभग 25% हिस्से पर नगर निगम के दफ्तर और स्टाफ क्वार्टर। सुविधा केंद्र की इमारत: लेज़र वैली (ज़ोन-डी) के साथ, सराभा नगर में नगर निगम द्वारा 2014-15 में बनाई गई बिल्डिंग। आरसीसी बिल्डिंग: मॉडल टाउन में पार्क के अंदर नगर निगम द्वारा बनाई गई पक्की कंक्रीट बिल्डिंग। पीडब्ल्यूडी बिल्डिंग: ओल्ड जी.टी. रोड के साथ ग्रीनबेल्ट में बनाई गई सरकारी इमारत। इंटरलॉकिंग टाइलें और शेड: ओल्ड जी.टी. रोड पर पार्क क्षेत्र के लगभग 50% हिस्से को टाइलों से कंक्रीट कर शेड बनाना। कमर्शियल डांस क्लास व सीनियर सिटीजन होम: मॉडल टाउन एक्सटेंशन ग्रीनबेल्ट में व्यावसायिक डांस क्लास के लिए इस्तेमाल की जा रही आरसीसी बिल्डिंग और सीनियर सिटीजन होम का निर्माण। दुकान (ग्लाडा): जमालपुर में सार्वजनिक पार्क की भूमि पर ग्लाडा द्वारा बनाई गई दुकान। इंटरलॉकिंग टाइलें: बाल भारती स्कूल के सामने ग्रीनबेल्ट में (200 फीट बाईपास, दुगरी) ग्लाडा द्वारा लगाई गई टाइलें। वेरका बूथ: बीसीएम स्कूल के सामने शास्त्री नगर पार्क में नगर निगम द्वारा निर्मित। वेरका बूथ: चीма चौक पर स्थित पार्क में नगर निगम द्वारा निर्मित। वेरका बूथ: ओल्ड जी.टी. रोड के साथ ग्रीनबेल्ट में निर्मित। अवैध खुला कचरा डंप (कूड़े का ढेर): ओल्ड जी.टी. रोड के साथ ग्रीनबेल्ट क्षेत्र को कंक्रीट करने के बाद बनाया गया डंपिंग ग्राउंड। आम आदमी क्लीनिक: किदवई नगर पार्क के भीतर बनाया गया क्लीनिक। वेरका बूथ: मिनी रोज गार्डन की जमीन पर बनाया गया बूथ। धार्मिक स्थल : बुड्ढा दरिया के पास ओल्ड जी.टी. रोड की ग्रीनबेल्ट भूमि पर मंदिर, दुगरी फेज-1 लोअर रोड (सिधवां नहर के पास) की ग्रीनबेल्ट में एक मंदिर और एक मस्जिद का निर्माण।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *