पठानकोट में चोरी करने पहुंचे युवक को लोगों ने पकड़ा: VIDEO: साथियों के नाम बताए, खुद कबूली 5 से अधिक चोरियां, बोला चलती ट्रेन से मोबाइल छीन मारी थी छलांग – Pathankot News

पठानकोट में चोरी करने पहुंचे युवक को लोगों ने पकड़ा:  VIDEO: साथियों के नाम बताए, खुद कबूली 5 से अधिक चोरियां, बोला चलती ट्रेन से मोबाइल छीन मारी थी छलांग – Pathankot News




पठानकोट के भोआ में लोगों ने चोरी करने आए एक युवक को काबू कर लिया। लोगों ने उसे काबू कर उसकी वीडियो बनाई और पहले से की गई चोरियों के बारे में पूछा तो उसने सब सच उगल दिया। उसके पहले की गई 5 से अधिक चोरियां तो कबूली ही, साथ ही चोरी में साथ देने वाले अपने साथियों का नाम भी उगल दिए।
युवक ने एक-एक कर की गई वारदातों के बारे में खुद कुबूल किया। बताया कि कैसे उसने एक चलती ट्रेन से एक व्यक्ति का फोन छीनकर छलांग लगा दी थी। वहीं, युवक से पूछताछ कर रहे लोगों ने इलाके में हुई सारी चोरियों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि किस चोर ने कौन सी चोरी की है। पूछताछ कर वीडियो बनाने के बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। अब थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोआ इलाके में लगातार हो रही थी चोरियां
स्थानीय लोगों सुनील, अजय और बंटी ने बताया कि इलाके में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही थीं। जिसके चलते लोग काफी परेशान थे। लोगों का कहना है कि पिछले 1 महीने के दौरान 10 के करीब चोरी की वारदातें होने से लोगों का काफी नुक्सान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हीं वारदातों के चलते उनकी ओर से इलाके पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान उक्त चोर को काबू कर लिया गया। युवक ने बताया कि उन्होंने झाकोलाहड़ी में चोरी करनी थी। सरिया चोरी करना था इसके लिए भोआ से बोरियां लेने आए थे और पकड़े गए।
युवक के कुबूलनामे
पूछताछ के दौरान युवक ने माना कि उसने अपने साथी टोनी के साथ मिलकर स्थानीय मोहल्ला क्लीनिक से एसी चोरी किया था। युवक ने माना कि टोनी ने एसी निकाला और उसे दाना मंडी में छिपा दिया। बाद में उस एसी का सौदा मात्र 1000 रुपए में किया गया। उस पैसे से ये लोग नशीली गोलियां लेकर आए और गांव में बेचने लगे। मुझे उन्होंने भांग का लालच देकर इस काम में फंसाया था। युवक ने बताया कि जब उसने 2 चोरियां की तो उसकी मां ने उसे गांव से निकाल दिया।
पहली चोरी: आरोपी ने माना कि उसने पहली चोरी गांव के फौजी की दुकान का ताला तोड़कर की थी।
पीर बाबा की मजार पर चोरी: इसके बाद उसने गतोरे वाले पीर बाबा की जगह से 100 की चिल्लर चुराई थी।
ट्रेन में झपटमारी: आरोपी ने बताया कि एक बार उसने चलती ट्रेन में एक यात्री से मोबाइल और पर्स छीनकर छलांग लगा दी थी। दीनानगर के पास ट्रेन से गिर जाने के कारण उसके आगे के दांत भी टूट गए थे। उसके बाद उसने चोरी छोड़ दी।
गांव के ही युवक को बेचा मंदिर से चोरी किया मोबाइल
जब युवक से मंदिर से चोरी हुए मोबाइल के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि वह मोबाइल भी टोनी ने गांव के ही एक स्थानीय लड़के को बेच दिया था। वह लड़का मेन रोड के पास रहता है, जिसके पिता मिस्त्री का काम करते हैं।
ठेके पर थी चोरी की योजना
आज की वारदात के बारे में खुलासा करते हुए युवक ने बताया कि कुछ नए लड़के उसे रास्ते में मिले थे जो किसी बड़े ‘कांड'(चोरी) की फिराक में थे। युवक ने बताया कि ये लड़के मुझसे कहने लगे कि भाई हमें कोई बड़ा हाथ मारना है। मैंने उन्हें चेताया था कि पीछे जो शराब का ठेका है, वहां हाथ मत मारना, वहां लोग आ जाएंगे और गांव वाले बहुत मारेंगे। लेकिन वे नहीं माने।
भोआ इलाके में ये हुईं वारदातें
1. 14 मई के आसपास गांव अली खां तारागढ़ में एक किराने की दुकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब कैश और भारी मात्रा में किराना सामान चोरी कर लिया। चोरों ने दुकान पर पड़े सस्ते सामान को नहीं चुराया। अंदर मौजूद कर महंगी चीज कर हाथ साफ कर दिया। घटना 14 मई की है। लेकिन, पुलिस ने 17 मई देर रात मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
2. 19 मई को भोआ अड्डे पर चोरों ने कैफे के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सुबह तड़के दुकान के ताले तोड़े और अंदर से करीब 50 हजार रुपये की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर जाते हुए सीसीटीवी तोड़ कर साथ ले गए।
3. 23 मई को नरोट मेहरा में चोरों ने नॉनवेज की 2 दुकानों को निशाना बनाते हुए दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान से लगभग 40 हजार रुपये की कीमत का कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं।
4. 20 मई को भी नरोट मेहरा में चोरों ने एक वेल्डिंग की दुकान के ताले तोड़कर भारी मात्रा में लोहे का सामान साफ कर दिया था। इन सभी चोरियों के बाद पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना सदर प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि लोगों की वीडियो से ये साबित नहीं होता कि युवक सच में चोर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों के भी पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *