बरनाला में पुलिसकर्मी से अभद्रता, वर्दी फाड़ी गई: ड्यूटी पर जा रहे जाते समय आरोपी ने मारी गाड़ी में टक्कर, समझाने के बाद भी की धक्कामुक्की – Barnala News
बरनाला पुलिस ने एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने, उसकी वर्दी फाड़ने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना हंडियाया चौक के पास हुई, जहां ड्यूटी पर जा रहे पुलिस कर्मचारी के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। पुलिस को दिए बयान में बाबा दीप सिंह नगर, बरनाला निवासी सेवा सिंह ने बताया कि वह अपनी सरकारी गाड़ी में सवार होकर थाना तपा जा रहे थे। हंडियाया चौक, बरनाला के नजदीक पहुंचने पर सिम्मी पैलेस के पास, गरचा रोड, बरनाला निवासी अमरीक सिंह ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी। समझाने का प्रयास किया लेकिन भड़क गया आरोपी सेवा सिंह के अनुसार, टक्कर के बाद उन्होंने आरोपी को शांतिपूर्वक समझाने और मामले को सुलझाने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी अमरीक सिंह गुस्से में आ गया और उसने पुलिस कर्मचारी के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि उसने सेवा सिंह की वर्दी पकड़कर फाड़ दी और सरकारी ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी का रास्ता रोककर उसके कार्य में बाधा डाली। सरकारी काम में बाधा डाला, कानून के हिसाब से होगी कार्रवाई घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। शिकायत की जांच बाद थाना सिटी-2 बरनाला पुलिस ने आरोपी अमरीक सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि सरकारी कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामलों को गंभीरता से लिया जाता है तथा कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Source link

