फाजिल्का में सड़क हादसा, 4 युवक घायल: कार से बचने के चक्कर में बाइक स्लिप; भाई को छोड़ने जा रहे थे स्टेशन – Fazilka News

फाजिल्का में सड़क हादसा, 4 युवक घायल:  कार से बचने के चक्कर में बाइक स्लिप; भाई को छोड़ने जा रहे थे स्टेशन – Fazilka News




फाजिल्का में गांव बाधा के नजदीक एक सड़क हादसे में गांव झंगड़ भैणी के रहने वाले चार बाइक सवार युवक घायल हो गए। वह अपने भाई को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे, जिसका आज आर्मी का पेपर था। हालांकि गांव बाधा के नजदीक सामने से आई कार से बचने के चक्कर में बाइक स्लिप कर गया और वह सड़क के बीच गिर गए। घायलों को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौरव सिंह ने बताया कि वह चार लोग बाइक पर गांव झंगड़ भैणी से फाजिल्का आ रहे थे। उसके भाई का आर्मी का पेपर था, जिसने बठिंडा जाना था। रास्ते में बाधा के नजदीक सामने से अचानक कार चालक ने ओवरटेक कर दिया जिससे खुद को बचाने के चक्कर में बाइक स्लिप कर गया। हादसे में वह चारों घायल हो गए। दो युवकों को ज्यादा चोटें आईं गौरव ने बताया कि उसे चोट आई है, जबकि हरविंदर के मुंह पर ज्यादा चोट आई है जिसके सभी दांत हिल गए है जो बोल नहीं पा रहा, हालांकि इसके इलावा उनके साथ नवदीप की आँख पर और हरप्रीत के पैर पर चोट आई है । चारों जो इलाके के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । फिलहाल डाक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। डाक्टर के मुताबिक एक को ज्यादा चोटें लगी है, जिसका इलाज जारी है। अगर जरूरत पड़ी तो रेफर करना पड़ सकता है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *