अमृतसर में NDA में सफलता पर बेटी का स्वागत: कोमलप्रीत कौर का आल इंडिया में आई 18वीं रैंक, पैतृक गांव शहूरा पहुंचने पर समारोह – Amritsar News

अमृतसर में NDA में सफलता पर बेटी का स्वागत:  कोमलप्रीत कौर का आल इंडिया में आई 18वीं रैंक, पैतृक गांव शहूरा पहुंचने पर समारोह – Amritsar News




NDA की परीक्षा में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और अमृतसर जिले का नाम रोशन करने वाली कोमलप्रीत कौर का उनके पैतृक गांव शाहूरा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कोमलप्रीत कौर ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, अटारी से हुई। इसके बाद उन्होंने छठी से दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, अमृतसर से पूरी की। आगे की शिक्षा के लिए उन्हें छात्रवृत्ति प्राप्त हुई, जिसके आधार पर उन्होंने ग्यारहवीं और बारहवीं की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, चंडीगढ़ से की। मेहनत से हासिल की ऑल इंडिया 18वीं रैंक कोमलप्रीत कौर ने बताया कि बीएससी नॉन-मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एनडीए की परीक्षा दी। कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया 18वीं रैंक प्राप्त की। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और गांववासियों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। बेटियों को बड़े सपने देखने का संदेश गांव की बेटियों और युवाओं को संदेश देते हुए कोमलप्रीत कौर ने कहा कि जीवन में बड़े सपने देखने से कभी नहीं डरना चाहिए। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए पूरी निष्ठा से मेहनत की जाए, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उन्होंने कहा कि यदि वह एनडीए जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकती हैं, तो अन्य लड़कियां भी अपने सपनों को साकार कर सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *