AAP MLA पर आरोप लगा स्वास्थ्यकर्मी ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट लिखकर नहर में कूदा, मानसा में परिजन बोले- फोन पर धमकाया था – Mansa News
मानसा में स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर भूपिंदर कुमार ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने कहा कि विधायक ने भूपिंदर कुमार को फोन पर धमकाया था। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर विधायक से उनकी शिकायत की, जिसके बाद वह मानसिक दबाव में आ गए और उन्होंने यह कदम उठा लिया। इसके विरोध में आज (15 जून) बोहा कस्बा बंद रहा। परिवार ने लोगों के साथ मिलकर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक धरना दिया। इसके बाद DSP सिकंदर सिंह ने उन्हें आश्वसान विधायक से मिली धमकी की जांच की जाएगी। परिवार ने मृतक का मोबाइल भी पुलिस को सौंप दिया हैं। पुलिस को भूपिंदर कुमार का एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा- मेरी मौत का कारण जगतार सिंह अटेंडेंट निवासी आलमपुर मंदरां, पोस्टिंग पीएचसी बोहा है। उसने मेरे खिलाफ विधायक के पास गलत शिकायत की कि मैं हाजिरी रजिस्टर छिपाकर रखता हूं, जबकि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। पिछले पांच-छह दिनों से डॉक्टर साहब ने हाजिरी रजिस्टर अपने पास रखा हुआ था और कहा था कि मेरे पास आकर हाजिरी लगाया करो।आज विधायक साहब ने मुझे फोन करके बताया कि ये लोग मेरे पास शिकायत लेकर आए हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि ये हमारे आदमी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने तुम्हारी बदली करवाई है और इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया। लेकिन जगतार सिंह कहता है कि 10 हजार रुपए लिए गए हैं।सर, मैंने उन्हें कहा कि मैंने कोई भी पैसा नहीं लिया। मेरी यह बात पीएचसी स्टाफ के सामने हुई है। जगतार सिंह ने सबके सामने मेरी बेइज्जती की, जबकि मैंने कभी भी जगतार सिंह को तंग नहीं किया। मुझे न्याय दिलाया जाए। अगर मुझे कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्तियों की होगी। 2 दिन से लापता था, नहर में मिली लाश जानकारी के अनुसार, गांव रोझांवाली (हरियाणा) स्थित भाखड़ा मुख्य ब्रांच नहर में कूदने की आशंका के बाद 2 दिन से लापता हेल्थ सुपरवाइजर भूपिंदर कुमार बोहा (54) का शव रविवार देर शाम घटना स्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर झनीर क्षेत्र के गांव माखा के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ। बठिंडा से बुलाई गई एनडीआरएफ की 32 सदस्यीय टीम ने 48 घंटे तक सर्च ऑपरेशन के बाद शव को नहर से बाहर निकाला है। मृतक भूपिंदर कुमार बोहा (मानसा) के रहने वाले थे और बुढलाडा में स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को दोपहर वह अपना मोबाइल घर पर छोड़कर निकले थे और उसके बाद से लापता थे। बाद में उनकी बाइक और चप्पलें गांव रोझांवाली के पास भाखड़ा नहर किनारे मिली थीं। रविवार को पुलिस ने बठिंडा से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। करीब 3400 क्यूसेक पानी के तेज बहाव के बीच गोताखोरों और नावों की मदद से रोझांवाली से आगे तक सर्च अभियान चलाया गया। देर शाम शव घटना स्थल से लगभग 25 किमी दूर गांव माखा के पास नहर में मिला। परिजन बोले- कुछ कर्मियों ने झूठी शिकायतें की शव को पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए बुढलाडा अस्पताल में रखवाया गया है। परिवार ने आरोप लगाया कि भूपिंदर अपनी नौकरी को लेकर गंभीर थे और समय पालन को लेकर सख्त रवैया रखते थे। इसी कारण कुछ कर्मी उनसे नाराज रहते थे। आरोप है कि कुछ कर्मियों ने उनके खिलाफ झूठी शिकायतें उच्चाधिकारियों को भेजीं, जिससे वह डिप्रेशन में आ गए। परिवार ने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री और विधायक ने उन्हें फोन पर धमकाया था, जिसके बारे में उन्होंने घरवालों को भी बताया था। उन्होंने विधायक और विभाग के 2 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। विधायक ने आरोपों को बताया निराधार विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था कि उन्हें ओट सेंटर के कुछ कर्मियों की शिकायत मिली थी। बाद में उन्होंने दोनों पक्षों को आपसी बातचीत से मामला सुलझाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि भूपिंदर कुमार और उनके परिवार के साथ उनके अच्छे संबंध थे। ऐसा कोई कारण नहीं था, जिससे वह नाराज हों। ******* ये खबर भी पढ़ें: पंजाब-अफसर ने वीडियो में मंत्री का नाम लेकर सुसाइड किया: मंत्री भुल्लर का इस्तीफा, नंगा करके पीटने का आरोप पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर एक अधिकारी ने आत्महत्या की है। अमृतसर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link

