अबोहर में मकान में चल रहा था अनैतिक धंधा: सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, एक नाबालिग, चार युवक और दो युवतियों को पकड़ा – Abohar News

अबोहर में मकान में चल रहा था अनैतिक धंधा:  सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, एक नाबालिग, चार युवक और दो युवतियों को पकड़ा – Abohar News




अबोहर के पटेल पार्क क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है। रविवार (21 जून) की देर रात पुलिस ने गली नंबर-6 स्थित शिव मंदिर वाली गली में बने एक किराए के मकान पर औचक छापेमारी (दबिश) की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों और एक नाबालिग सहित पांच युवकों को हिरासत में लिया है। यह पूरी कार्रवाई इलाके के लोगों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अमल में लाई गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले कुछ समय से इस रिहायशी इलाके के उक्त मकान में संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। दिन-रात बाहरी युवकों के लगातार आने-जाने से मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था, जिससे स्थानीय लोग बेहद चिंतित थे। खासकर बच्चों पर इसके पड़ने वाले बुरे प्रभाव को देखते हुए नागरिकों ने इसकी लिखित सूचना सिटी वन पुलिस को दी थी। महिला पुलिस टीम के साथ आधी रात को छापा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एएसआई (ASI) अमनदीप सिंह महिला पुलिस कर्मियों की विशेष टीम के साथ देर रात मौके पर पहुंचे और मकान को घेर लिया। पुलिस टीम ने जब अंदर दबिश दी, तो वहां से दो युवतियों समेत कुल 5 युवकों को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है, जिसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमें रात को उक्त मकान में अनैतिक गतिविधियां होने की पुख्ता शिकायत मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से पांच युवकों को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ कानून के तहत ‘आवारागर्दी’ का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।” पकड़े गए चार आरोपियों की हुई पहचान संजय (निवासी: ईदगाह बस्ती) गुरप्रीत (निवासी: ढाणी मसीत) मनप्रीत (निवासी: ढाणी मसीत) वीरु (निवासी: ढाणी मसीत) पार्षदों ने मकान पर जड़ा ताला, चाबी पुलिस को सौंपी कार्रवाई के बाद स्थानीय पार्षद अनु धवन और सचिन सेतिया ने मोहल्लावासियों को साथ लेकर उस मकान पर तुरंत ताला जड़ दिया। मकान की चाबियां जांच के लिए पुलिस अधिकारियों को सौंप दी गईं। पार्षदों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भविष्य में ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में दोबारा ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की गई, तो मोहल्लावासी सड़कों पर उतरकर कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *