जालंधर में बेडमिंटन खेलते प्लेयर को हार्ट अटैक: टीम में डॉक्टर होने से फर्स्टएड दी, जान बचाई; अस्पताल में करवाया एडमिट – Jalandhar News

जालंधर में बेडमिंटन खेलते प्लेयर को हार्ट अटैक:  टीम में डॉक्टर होने से फर्स्टएड दी, जान बचाई; अस्पताल में करवाया एडमिट – Jalandhar News




जालंधर के हंसराज स्टेडियम में बेडमिंटन खेलते हुए खिलाड़ी को हार्ट अटैक आ गया। प्लेयर की पहचान दीपक पुजारा के रूप में हुई है। शार्ट खेलते हुए उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई और वह मैदान के बीच ही लड़खड़ा गया। छाती में दर्द और बेसुध होते प्लेयर को देख साथ खेल रहे डॉक्टरों ने तुरंत गंभीरता को समझते हुए फर्स्टएड दी और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बैडमिंटन खेलते दीपक को मैदान पर लड़खड़ाते देख स्टेडियम में खेल रहे डॉक्टर नीतीश गर्ग और डॉक्टर पीयूष शर्मा को ने तुरंत हार्ट अटैक के लक्ष्ण पहचाने और इलाज शुरू किया। उन्होंने तुरंत टीम को मशीन और किट लाने के कहा। प्लेयर के सीपीआर दी गई। इस दौरान डॉक्टरों ने मेडिकल टीम के आने से पहले दीपक का स्टेडियम में उपचार करना शुरू कर दिया। कार्डियोजेनिक शॉक देकर दीपक पुजारा की जान बचा गई
मेडिकल टीम के आने के बाद दोनों डॉक्टर ने दीपक को फर्स्ट एड देकर उसकी जान बचाई। इसके बाद एबुलेंस की मदद से दोनों डॉक्टर्स ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है डॉक्टर मेडिकल टीम के साथ स्टेडियम में ही दीपक का उपचार कर रहे है। देखा जा सकता है कि डॉ. नीतीश गर्ग ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए खिलाड़ी और सीपीआर देनी शुरू की। डॉक्टर और स्पोर्टिंग स्टाफ की कार्रवाई से हादसा टला स्थिति को बिगड़ता हुआ देखने पर डॉ. गर्ग ने खिलाड़ी को कार्डियोजेनिक शॉक दिए, जिससे दीपक पुजारा की जान बच गई। डॉक्टर और स्पोर्टिंग स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *