मोगा में अवैध माइनिंग और शराब पर कार्रवाई: रेत से भरी ट्रॉली जब्त, 8 बोतल शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार – Moga News

मोगा में अवैध माइनिंग और शराब पर कार्रवाई:  रेत से भरी ट्रॉली जब्त, 8 बोतल शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार – Moga News




मोगा जिले के कोट ईसे खां में पुलिस ने अवैध माइनिंग और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की, जबकि एक अन्य मामले में आठ बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। अवैध माइनिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, कोट ईसे खां पुलिस ने गांव फतेहपुर झुग्गियां के पास गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। सहायक थानेदार नछत्तर सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि प्रगट सिंह निवासी गांव खंभा अवैध रूप से रेत की खुदाई कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर कथित आरोपी प्रगट सिंह मौके से फरार होने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने प्रगट सिंह के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई इसी कड़ी में, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोट ईसे खां पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई की। सहायक थानेदार नछत्तर सिंह ने बताया कि देर रात इलाके में गश्त के दौरान धर्मकोट रोड कोट ईसे खां पर उन्हें एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी चीमा रोड कोट ईसे खां को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से “खासा मोटा संतरा” मार्का की 8 बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *